homemade facial pack
homemade facial pack

How to look beautiful on Karwa Chauth: करवा चौथ का त्यौहार महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस त्यौहार के नजदीक आते ही महिलाएं अपनी सुंदरता पर काफी ध्यान देने लगती हैं। हर महिला चाहती है कि वह करवा चौथ के दिन सबसे खूबसूरत दिखे। फेशियल करने से महिलाओं की त्वचा को इंस्टेंट ग्लो और ताजगी मिलती है। हम आपको बताने जा रहे हैं एक होममेड फेशियल और इसको लगाने की पूरी प्रक्रिया, जो करवा चौथ पर आपको इंस्टेंट ग्लो देने में मदद करेगा।

घर पर फेशियल करने से आप काफी पैसे बचा सकती हैं और किसी भी केमिकल से होने वाले साइड इफेक्ट से भी बच सकते हैं। नेचुरल सामग्री से बनाया हुआ होममेड फेशियल का तरीका और स्टेप्स इस प्रकार है। इस होममेड फेशियल के पांच स्टेप्स हैं जिसे आप घर पर ही अवेलेबल चीजों से बना सकती हैं।

Follow these face-washing steps
Follow these face-washing steps

फेशियल का पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है क्लींजिंग। यह स्किन को साफ करता है और रिफ्रेशिंग बनाता है। होममेड क्लींजिंग के लिए दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और कॉटन की मदद से इसे अपनी चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। हल्के हाथों से सर्कुलर मोमेंट में दो से तीन मिनट तक मसाज करें। इससे चेहरे पर जमी धूल और गंदगी हट जाएगी। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और टॉवल से पोंछ लें

दूसरा स्टेप होता है स्क्रबिंग। क्लींजिंग के बाद त्वचा के डेड सेल्स को हटाने के लिए और पोर्स की सफाई करने के लिए स्क्रबिंग बहुत कारगर होता है। यह चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाता है और त्वचा की बनावट को सुधारता है। घर पर ही बनाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच चीनी और तीन से चार बूंद नींबू का रस मिलाएं। स्क्रब पेस्ट तैयार हो गया। इसे हल्के हाथों से तीन से चार मिनट तक चेहरे पर लगाकर मसाज करें। चेहरे को बहुत ज्यादा रखना नहीं है। न ही तो चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिए।

 Benefits of Face-Steaming and How to Do It at Home
Benefits of Face-Steaming and How to Do It at Home

स्टीमिंग करने से चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा की अच्छे से सफाई हो जाती है। यह डीप क्लीनिंग में मदद करता है। भाप लेने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो इसे गैस से हटाकर 7 से 8 मिनट तक चेहरे पर भाप लें। स्टीमिंग के बाद थोड़ी से चेहरे को पोंछे। यह त्वचा को आराम देता है।

फेशियल के दौरान फेस मास्क लगाना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि यह चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देता है और पोषण प्रदान करता है। घर पर बनाने के लिए एक पके हुए केले में एक चम्मच शहद शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो सिर्फ केले और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ऑयली स्किन वालों के लिए एलोवेरा जेल, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं। अब इस मास्क को अपने चेहरे पर सामान तरीके से लगाएं, जो मास्क सुख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी वॉश कर लें।

फेशियल के बाद चेहरे को टोन करना जरूरी है। यह त्वचा के पीएच स्तर को बैलेंस करता है और त्वचा को मुलायम और ताजा बनाते हैं। टोनिंग के लिए आप गुलाब जल या खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कॉटन पैड की सहायता से गुलाब जल या खीरे के रस को पूरे चेहरे पर 3 से 4 बार सर्कुलर मोमेंट में अप्लाई करें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...