करवा चौथ के व्रत में खुद को डिहाइड्रेटशन से बचाने के लिए पहले ही बना लें हाइड्रेशन प्लान: Karwa Chauth 2024
stay hydrated in Karwa Chauth tips in hindi

How do you hydrate while fasting (Karwa Chauth 2024): करवा चौथ का त्यौहार भारतीय संस्कृति में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर सही हाइड्रेशन प्लान नहीं बनाया जाए तो व्रत के दिन डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए। सूर्योदय से पहले महिलाएं सरगी लेती हैं, जिससे वे हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रहें। तो आइए जानते हैं महिलाओं के हाइड्रेशन प्लान में क्या-क्या चीज शामिल करनी चाहिए, जिससे उन्हें व्रत के दौरान कोई समस्या ना हो।

Karwa Chauth 2024-Drink enough water to stay hydrated during Karva Chauth fast
Drink enough water to stay hydrated during Karva Chauth fast

हाइड्रेशन प्लान में महिलाओं को एक दिन पहले ही अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। व्रत के एक दिन पहले भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले सरगी के पहले दो-तीन गिलास पानी जरूर पिएं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

व्रत की पहले लस्सी और छाछ पीने से पूरे दिन आप हाइड्रेटेड महसूस करेंगी। इसमें प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं, जो हमारे पाचन को सुधारते हैं और शरीर को भी ठंडा रखने में मदद करते हैं।

ऐसे फल जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती हैं, जैसे खीरा, संतरा या तरबूज, इन फलों का सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आवश्यक पोषक तत्व विटामिन एंड मिनरल्स भी मिलेंगे, जो दिन भर आपको ताजा रखेंगे। सूर्योदय से पहले आप इन्हें खाएंगी तो पूरे दिन अच्छे से व्रत रख पाएंगी।

Consume almond shake to stay hydrated during Karva Chauth fast
Consume almond shake to stay hydrated during Karva Chauth fast

दूध और बादाम में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जी देता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक आपके शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। सरगी में बादाम शेक जरूर शामिल करें।

नारियल पानी एक बेहतरीन पर पदार्थ है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। व्रत वाले दिन और व्रत से एक दिन पहले नारियल पानी जरूर पिएं। यह आपके शरीर को नमी और ऊर्जा देगा। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।

करवा चौथ के व्रत के दिन आप कोशिश करें कि ज्यादा शारीरिक मेहनत ना करें। इस दिन आपको भरपूर आराम करना चाहिए, जिससे आपके शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता ना पड़े। इस दिन धूप में निकलने से बचें। धूप में निकलने से हमारे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। प्रयास करें कि ठंडा वातावरण में रहें, जिससे आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी।

चंद्रोदय के बाद महिलाएं पानी पीकर व्रत खोलती हैं। इसके बाद उन्हें ताजे फलों का जूस पीना चाहिए, जिससे उन्हें तुरंत एनर्जी मिलेगी और शरीर तुरंत हाइड्रेटेड हो जाएगा।

व्रत खोलने के बाद महिलाओं को इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पेय़ पदार्थ या फिर एक गिलास पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पीना चाहिए। यह शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी पूरी करेंगे और आपको डिहाइड्रेशन से बचाएंगे।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...