प्यार भरे रिश्तों में लाती हैं ये 4 बातें खटास: Relationship Mistakes
Relationship Mistakes

रिश्तों की कच्ची डोर को बनाएं प्यार से मजबूत

रिश्ते में मजबूती बनाए रखने के लिए आपको अपना समय देना होता है। समय से ज्यादा कीमती रिश्तों के लिए कुछ भी नहीं।

Relationship Mistakes: रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है। जरा सा जोर लगाने पर टूट कर बिखरना रिश्तों का स्वभाव होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनने में महीने दो महीने नहीं बल्कि सालों का समय लग जाता है। इन सालों में दोनों पक्ष एक दुसरे को समझने की भरपूर कोशिश करते हैं। रिश्ते में मजबूती बनाए रखने के लिए आपको अपना समय देना होता है। समय से ज्यादा कीमती रिश्तों के लिए कुछ भी नहीं। इसी तरह छोटी छोटी कोशिशों से रिश्तों में मजबूती बनती है। जरा सा मनमुटाव होने पर रिश्तों में खटास आ जाए

इस से पहले रिश्तों की डोर को कस कर पकड़ लें।

Also read: रिश्ते में दूरी बढ़ाती हैं ये 5 गलतियां, कभी न करें इग्नोर: Mistakes in Relationship

दो लोगों के बीच बातें होती रहती हैं तो मजबूत रिश्ते का एक पुल बना रहता है। बातचीत बंद होने पर मन में गलतफहमियां होने लगती हैं। इस ग़लतफ़हमी से बाहर निकलने का सबसे आसान तरीका है सामने वाले की बात सुने बिना अपनी धारणा ना बनाना। जब बात रिश्तों की हों तो हार या जीत मायने नहीं रखती क्यूंकि आप एक दुसरे के पूरक हैं। खासकर पति पत्नी के रिश्तें में इस भावन को कभी ना लाएं। हर बात को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें ना की चुप्पी से उलझाने की।

दो लोग मिल कर एक रिश्ते को चलाते हैं तो जाहिर सी बात है फैसल लेने का अधिकार भी दोनों को बराबर का होना चाहिए। अगर आपके बीच में कोई मनमुटाव हुआ भी है तो एक दुसरे की बात आराम से शांत मन के साथ समझने की कोशिश करें। कसी भी बात के लिए एक दुसरे को दोषी ठहराने से अच्छा है एक दूसरे की गलतियूं को मिल कर सुधारा जाए।

जरा सी अनबन तय बहस हों जाने पर कई लोगों को अपने आपस की बात बाहर जा कर बताने की आदत हों जाती है। भले ही अपना मन हल्का करने के लिए उसने वो बातें किसी से कही हों। पर कई बार सामने वाला आप हितैषी नहीं होता है और वो आपकी भावनाओं की क़द्र न करते हुए आपकी निजी बातें और लोगों से जा कर कह देता है। ऐसे में जब आपके पार्टनर को ये सब पता चलता है तो उनका आप से नाराज़ हों जाना तय है। अपनी बात अपने तक ही रखें। मन हल्का करने के लिए चाहें तो अपने पार्टनर से बात करें या अपनी पर्सनल डायरी में लिख कर बाद में वो पन्ना फाड़ कर फेंक दें।

तुलना करना तो जैसे हमारा स्वभाव ही बन गया है। रिश्तों में कभी तुलना ना करें। अपने रिश्ते आप और आपके पार्टनर चला रहे हैं अपनी परिस्तिथियों के साथ, लेकिन सामने वाले से कैसी तुलना। आपको अपने पार्टनर की जो भी बात अच्छी लगती है उस पर उनकी तारीफ़ जरूर करें और जो बात ठीक नहीं लगती है उसके लिए अपने पार्टनर से बात करिओं वो भी बिना किसी से तुलना किए। इस तरह आपसी समझ से आपके रिश्तों की नीव मजबूत होती जायेगी।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...