Healthy poha chilla served hot with green chutney on a plate, perfect quick breakfast option.
Healthy poha chilla served hot with green chutney on a plate, perfect quick breakfast option.

Summary: हार्ट हेल्थ से लेकर वेट लॉस तक, पोहा चीला है हर समस्या का आसान हल

अगर सुबह समय की कमी के कारण नाश्ता छूट जाता है, तो पोहा चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह रेसिपी वजन घटाने के साथ-साथ दिनभर एनर्जी भी बनाए रखती है।

Poha Chilla Recipe: सुबह का ब्रेकफास्ट हर व्यक्ति के दिन का पहला मील होता है। इसलिए सभी कहते है सुबह का पहला मील हेल्दी होना चाहिए। कई लोग ऑफिस के लिए लेट हो रहे होते है। ऐसे में वह सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देते है। ऐसे में पूरे दिन उन्हें काम के लिए भरपूर एनर्जी नही मिल पाती है। इसी वजह से लोगों का काम में भी मन नही लगता है। सुबह का ब्रेकफास्ट पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ- साथ हेल्दी भी होना चाहिए। इसलिए आज हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए है, जिसे आप सुबह मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते है। जी, हां आज हम पोहा चीला की रेसिपी लेकर आए है। पोहा चीला में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे आप अपनी वेट लॉस डाइट भी हिस्सा बना सकती है। ये हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

Freshly cooked poha chilla on a pan, topped with veggies and served for a nutritious morning meal.
Freshly cooked poha chilla on a pan, topped with veggies and served for a nutritious morning meal.

सामग्री

  • 2 कप पोहा
  • 1 कप बेसन
  • 1 कप ओट्स पाउडर
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 बारीक कटा हुआ गाजर
  • 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • घी आवश्यकतानुसार
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • पोहा चीला बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को पानी से धो लें।
  • फिर एक बाउल में 2 कप पानी डालकर पोहे को कुछ देर के लिए भीगो दें।
  • कुछ देर के बाद मिक्सर में भीगे हुए पोहा का पानी अलग करके चिकना हो ने तक पीसे लें।
  • फिर इसमें बेसन और ओट्स पाउडर डालकर दुबारा पीस लें।
  • अब एक प्लेट में प्याज, हरी मिर्च, गाजर, टमाटर और धनिया पत्ती को चाकू की मदद से बारीक काट लें।
  • इसके बाद पीसे हुए मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें कटे हुई प्याज, गाजर, हरी मिर्च, टमाटर और धनिया पत्ती डाल दें।
  • फिर इसमें हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें।
  • अब आपका बैटर गाढ़ा हो गया हो, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।
  • इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इस पर हल्का सा तेल लगाएं।
  • फिर करछुल की मदद से चीला बैटर को पैन पर फैला लें।
  • जब ये एक तरफ से सिक जाएं, तो चीला को दूसरी तरफ पलटकर अच्छे से सेंक लें।
  • तैयार है पोहा चीला। आप इसे केचप या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।