हिप वॉक एक्सरसाइज से करें हिप्स की चर्बी कम: Hip Walk Exercise
Hip Walk Exercise

हिप्स की चर्बी से हैं परेशान तो रोजाना करें हिप वॉक एक्सरसाइज

अगर आप हिप्स की चर्बी से परेशान हैं तो रोजाना हिप वॉक एक्सरसाइज करने की आदत डालेंI कुछ ही महीनों में आपको इसका रिजल्ट दिखाई देगा और आपके हिप्स की चर्बी खत्म हो जाएगीI

Hip Walk Exercise : परफेक्ट फिगर की चाहत तो हर महिला की होती हैI लेकिन घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण वे खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं, जिसकी वजह से मोटापे का शिकार होती हैं और उनके हिप्स के पास बहुत ज्यादा फैट जमा होता है, जो देखने में बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता हैI वैसे तो यह समस्या हर महिला की ही होती है, लेकिन डिलीवरी के बाद यह ज्यादा देखने को मिलता हैI पोस्ट डिलीवरी महिलाएं का वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है और वे अपने फिगर को सही शेप में लाने के लिए काफी कोशिश करती हैंI कई अलग-अलग तरह के तरीके भी अपनाती हैं, ताकि उनका फिगर फिर से पहले जैसा हो जाए और उनका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ जाएI

अगर आपकी भी समस्या कुछ इसी तरह की है तो आप रोजाना हिप वॉक एक्सरसाइज करने की आदत डालेंI कुछ ही महीनों में आपको इसका रिजल्ट दिखाई देगा और आपके हिप्स की चर्बी खत्म हो जाएगीI

Also read: इन 5 सिंपल लाइफस्‍टाइल बदलावों से कम होगा हिप फैट, ऐसे करें फॉलो: Reduce Hip Fat

हिप वॉक एक्सरसाइज करने का तरीका बेहद ही सरल और आसान हैI इसके लिए आपको किसी तरह की कोई खास तैयारी करने की जरूरत बिलकुल भी नहीं हैI इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले अपने पैरों को सीधा रखते हुए जमीन  पर अपने हिप्स पर अच्छे से बैठ जाएं और थोड़ी देर रिलैक्स करेंI अब इसके बाद अपने दोनों घुटनों को हलका हलका आगे बढ़ाते हुए आगे की ओर बढ़ने की कोशिश करेंI ऐसा करते समय ध्यान रहे कि इस दौरान आपको अपने हिप्स के सहारे ही आगे की तरफ बढ़ना हैI आप आगे बढ़ने के लिए पैरों का सहारा नहीं ले सकती हैंI आप रोजाना 5 मिनट तक इस तरह से हिप वॉक एक्सरसाइज करें, इससे धीरे-धीरे आपके हिप्स, जांघ और पेट की चर्बी कम होने लगेगीI 

Hip Walk Exercise
Hip walk Exercise benefits
  • रोजाना हिप वॉक एक्सरसाइज करने से पेट, हिप्स और जांघों में जमी हुई अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी मदद मिलती हैI
  • इस एक्सरसाइज को करने से हिप्स और जांघों के आस-पास के जगहों को टोन करने और उन्हें मजबूत बनाने में आसानी होती हैI
  • हिप वॉक एक्सरसाइज हिप्स, पेट और जांघों की मांसपेशियों में सुधार करता है, साथ ही यह एक्सरसाइज हिप्स की गतिशीलता और स्थिरता को बढ़ावा भी देता हैI
  • यह एक्सरसाइज शरीर में कुल कैलोरी की मात्रा को भी कम करता है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती हैI
  • इस एक्सरसाइज को करने से कमर में दर्द की शिकायत नहीं होती हैI
  • अगर आपके कमर में बहुत ज्यादा दर्द है तो हिप वॉक एक्सरसाइज ना करें, जब दर्द खत्म हो जाए तब एक्सरसाइज की शुरूआत करेंI
  • जिन लोगों की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी व घुटनों की सर्जरी हुई है, वे इस एक्सरसाइज को करने से बचेंI अगर आप यह एक्सरसाइज करते हैं तो इसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती हैI   

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...