जानिए कितने दिन तक टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए: Dental Health Tips
Dental Health Tips

जानिए कितने दिन तक टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए : toothbrush using

आज के आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि आप टूथब्रश को कितने दिन में बदल सकते हैं और इसका इस्तेमाल केवल कितने दिन तक ही करना चाहिए तो चलिए पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

Dental Health Tips: अक्सर सभी लोग दांतों की सफाई दिन में दो बार जरूर करते हैं। हालांकि बहुत सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि टूथब्रश का इस्तेमाल कितने समय तक करना चाहिए और उसके बाद बदल देना चाहिए। आज के आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि आप टूथब्रश को कितने दिन में बदल सकते हैं और इसका इस्तेमाल केवल कितने दिन तक ही करना चाहिए तो चलिए पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

Also read : कपड़ो की चमकती सफाई के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

टूथब्रश बदलना क्यों जरूरी है

Dental Health Tips
why its important to change brush?

दांतों की सही तरीके से साफ सफाई करने के लिए टूथब्रश को बदलना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। कई लोगों के दांत में दर्द होता है या फिर मुंह में से बदबू आने लगती है। आमतौर पर ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि सही तरीके से अगर टूथब्रश नहीं किया जाता है तो यह समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको टूथब्रश बदलना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

कब बदलना चाहिए ब्रश

when you should change brush

टूथब्रश को कभी भी लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो उसमें कीटाणु जमा हो जाते हैं। ऐसे में यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक साबित होते हैं। टूथब्रश में खून और सलाइवा लगा रहता है जिसकी वजह से दो से तीन महीने में हमें टूथब्रश को बदल देना चाहिए। इसके अलावा अगर छोटे बच्चे हैं तो उनका टूथब्रश 2 महीने में जरूर बदल देना चाहिए।

ध्यान रखने योग्य बातें

Toothbrush Tips
things to understand
  • अपना टूथब्रश कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से मुंह के कीटाणु वगैरह जो भी होते हैं वह गंभीर इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं।
  • हमेशा ही पतली और सॉफ्ट ब्रिस्लस वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए इसके जरिए दांत सही तरीके से साफ होते हैं।
  • टूथब्रश को हमेशा साफ सुथरी जगह पर ही रखना चाहिए। अपने टूथब्रश को हमेशा ही कवर करके रखना चाहिए।
  • अगर आप 3 महीने से ज्यादा अपने टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी वजह से ब्रश में फंगस जमा होने लगता है। ऐसे में मुँह में संक्रमण पैदा होना आम समस्या होती है इसकी वजह से छाले जैसी समस्या भी होने लगती है।
  • टूथब्रश जल्दी खराब नहीं हो, इसके लिए आप ब्रशिंग करने के बाद उसे अच्छी तरीके से सूखा लेना चाहिए। वही ब्रश पर टोपी जरूर लगानी चाहिए इसकी वजह से ब्रश पर गंदगी जमा नहीं होती है।

रात को जरूर करें ब्रश का इस्तेमाल

brushing in night
brushing in night

सुबह रात के वक्त पर ब्रश जरूर करना चाहिए। रात को खाना खाने के बाद ब्रश करना जरूरी होता है क्योंकि रात को सोते टाइम हमारा मुंह कई घंटे तक बंद रहता है जिसकी वजह से ज्यादा कीड़े लगने की संभावना रहती है। ऐसे में अगर आप ब्रश करके सोते हैं तो दांत साफ रहते हैं और कीड़े लगने का खतरा भी कम हो जाता है। दिन में दो बार माउथ वॉश का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दिन में जब भी कुछ खाते हैं उसके बाद कुल्ला जरूर करना चाहिए। छोटी-छोटी आदतों के जरिए हम अपने दांतों को हेल्दी रख सकते हैं।

इस तरीके से हमें अपने टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर लगातार ज्यादा दिनों तक टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी वजह से हमारे मुंह में संक्रमण होने का खतरा बना रहता है इसीलिए 2 से 3 महीने तक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...