तीज पर हर महिला अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। यह उनके लिए महत्वपूर्ण दिन होता है, इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं, खुद को पेम्पर करती हैं और तो और हाथों में मेंहदी लगाती हैं। तो इस हरियाली तीज आप भी काफी एक्साइटेड होंगी मेकअप को लेकर की किस तरह इस त्योहार दूसरों से अलग दिखा जाए।
तीज का मौका है, इसमें आप एक दुल्हन की तरह तैयार होना चाहेंगी। इसलिए आप अपने मेकअप पर ख़ासकर ध्यान दें। कहीं ज्यादा ओवर मेकअप ना हो जाए।
- मेकअप करने से पहले हमेशा स्किन को क्लींजिंग मिल्क से साफ कर लें। फिर उसके बाद आप बर्फ से चेहरे पे मसाज कर लें। इससे आपका मेकअप चेहरे से जल्दी हटेगा नहीं।
- मेकअप करने से पहले मौसम का ध्यान रखें क्योंकि सावन के मौसम में उमस होता है। तो ध्यान दें कि मेकअप वाटरप्रूफ हो।
- हमेशा पहले बेस लगाए इससे स्किन स्मूथ और इवन टोन दिखेगा। बेस लगाने के बाद फाउंडेशन लगाए। ध्यान रहे कि फाउंडेशन हमेशा आप अपने स्किन टोन के अकॉर्डिंग लें।
- स्किन पे अब फेस पाउडर लगाए लेकिन ध्यान दे कि ज्यादा ना लगाए बस टचअप करें क्योंकि फिर इससे मेकअप ओवर दिखने लगता है।
- अब आई मेकअप कर सकती हैं। सबसे पहले आप आई शेडो लगाए जिस कलर की साड़ी या लहंगा पहन रही हैं उसी कलर का आप आई शेडो लगाए।
- आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आप काजल लगाए जितना हाईलाइट करेंगी उतना ही आपकी आंखें खूबसूरत लगेंगी।
- आखिर में आप लिपस्टिक लगाए लेकिन ध्यान दें कि आप डार्क कलर की ही लिपस्टिक लगाए। मेहरून या रेड कलर की लेकिन मैट लिपस्टिक लगाए। यह आपके लुक में चार चाँद लगाने में मदद करेगा।
ध्यान दें
- सावन के मौसम में नमी और उमस होती है तो ध्यान रहे कि आप इसके अकॉर्डिंग ही मेपअप करें। नहीं तो आपका सारा मेकअप पसीने में बह जाएगा और सारी मेहनत आपकी बेकार जाएगी।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
