woman sitting on bead and having breakfast
woman sitting on bead and having breakfast

Summary: बिस्तर पर खाना खाने की आदत बन सकती है बीमारियों की वजह

बेड पर बैठकर खाना खाने से पाचन खराब होना, एलर्जी, वजन बढ़ना और नींद में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वस्थ शरीर और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए हमेशा सही जगह और सही मुद्रा में भोजन करना जरूरी है।

Bad Effects of Eating Food on Bed: हमारे जीवन में भोजन जितना महत्व है उतना ही महत्व भोजन को परोसने और खाने के तरीके का भी है। भारतीय संस्कृति के अनुसार खाना बनाने से लेकर खाना को परोसने के तरीके का खूब अच्छे से वर्णन किया गया है। भारतीय परम्परा के अनुसार जमीन पर बैठकर भोजन करना शुभ माना जाता था। लेकिन पश्चिमी सभ्यता को देखते हुए भोजन करने की जगह डाइनिंग टेबल ने ले ली। इतना ही नहीं आज के समय में लोग आराम के लिए बिस्तर पर बैठकर एसी और टीवी का आनंद लेते हुए खाते है।

हालांकि हमारे बड़े बुजुर्ग आज भी बिस्तर पर बैठकर खाने से माना करते है लेकिन उनकी बातों को आज की जनरेशन अनसुना करती है। बिस्तर पर बैठकर खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते है जिसे अब विज्ञान ने भी कहा है। वैज्ञानिक तौर से भी देखा जाए तो बिस्तर पर बैठकर खाने से आपको काई तरह के बड़े नुकसान होते है। चलिए जानते है कि अगर आप भी बिस्तर पर बैठकर खाना खाते है तो आपको कौन से नुकसान झेलने पड़ सकते है।

man holding stomach showing som issues
Indigestion : Side Effects Of Excess Intake Of Protein Supplements

विशेषज्ञों की माने तो बेड पर बैठकर खाना खाने से आपके पाचन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से पाचन खराब होता है पेट में गैस, अपचन और पेट में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है। कहा जाता है बिस्तर पर जब आप बैठकर खाते है तो आपका शरीर उस समय रिलेक्स होता है और ऐसे में जब आप बिस्तर पार खाना खाने लगते है तो पेट में पैदा होने वाला नेचुरल पाचन रस बाधित होता है जिससे आपका पाचन तंत्र खराब होता है।

जब भी आप बेड या बिस्तर पर बैठकर कुछ भी खाते है तो आपके खाने के छोटे छोटे कण बिस्तर पर गिर जाते है। जो फंगस इन्फेक्शन और संक्रमण का कारण बनते है। इन संक्रमण के सम्पर्क में आने से आपको एलर्जी हो सकती है। इसके साथ ही आपको सांस सम्बंधी कई तरह की परेशानी हो सकती है।

woman showing her belly fat while holding with hands
Reason of Weight Gain

जब आप बिस्तर पर बैठकर खाते है तो आप रिलैक्स होते है। बिस्तर पर आमतौर पर जब आप बैठकर खा रहे होते है तो आप टीवी तो देखते ही है ऐसे में आपका ध्यान खाने पर कम टीवी पर ज्यादा होता है। इसलिए आप कितना भोजन कर रहे है आपको इसका पता नहीं लग पाता है जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।   

woman lying on bed and seems awake beside clock
effect on sleep

बेड पर खाना खाने से आपकी नींद पर असर पड़ता है। कहा जाता है जब आप बिस्तर पर ही भोजन करते है और उसी बिस्तर पर सोते है तो आपका मस्तिष्क कंफ्यूज होता है और सोने में परेशानी होती है। गंदे बिस्तर पर चीटी और कीटाणु पैदा होते है जो भी आपकी नींद को बाधित करते है। इसलिए अच्छी नींद के लिए साफ़ और स्वच्छ बिस्तर की जरूरत होती है।

बेड पर भोजन करने से आपको बताई हुई ये सभी परेशानी हो सकती है। इसलिए आप बेडरूम में कभी भी भोजन के साथ साथ कुछ भी खाने से बचे।         

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...