'हम मीठा नहीं खाते', अगर आप भी यही सोचते हैं तो जरा जान लीजिए सच्चाई: Avoid These Sugar Foods
Avoid These Sugar Foods

इस दिशा में मुंह रखकर खाना कर सकता है कंगाल, जानिए सही तरीका

Vastu Tips For Eating Food : वास्तु के हिसाब से खाना हमें सही दिशा में खाना चाहिए। आइए जानते हैं सही दिशा?

Vastu Tips For Eating Food: वास्तु शास्त्र का हिन्दू धर्म में काफी महत्व है। कई लोग अपने घर से लेकर घर में रखने वाली चीजों को वास्तु के अकॉर्डिंग डिजाइन कराते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। किसी भी शुभ कार्यों को करने के लिए वास्तु के दिशाओं का खास ध्यान रखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में खाना खाने का भी एक अलग तरीका है? जी हां, वास्तु के अकॉर्डिंग अगर आप गलत तरीके या दिशा में बैठकर खाना चाहते हैं, तो इससे घर में कंगाली आ सकती है। इसलिए हमेशा सही दिशा में ही मुंह रखकर खाना खाना चाहिए। आइए जानते हैं किस दिशा में मुंह रखकर खाना खाना है सही?

Also read: घर की ये चीजें ला सकती हैं कंगाली, आज ही फेंके बाहर

वास्तु के मुताबिक, खाना खाते समय मुंह किस दिशा में रख रहे हैं, इसका भी आपके घर और जीवन पर असर पड़ता है। ध्यान रखें कि कभी भी खाना खाते वक्त दक्षिण दिशा में मुंह न रखें। यह काफी अशुभ दिशा मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा यम की होती है। वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में खाना खाने से व्यक्ति की उम्र घटती है और दुर्भाग्य घर आता है। इसलिए इस दिशा में खाना खाने से बचें।

Vastu Tips For Eating Food
Do not eat food in this direction

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, खाना खाते समय हमेशा दिशा का ध्यान रखना चाहिए। खाना खाने का सबसे अच्छा दिशा उत्तर और पूर्व का माना जाता है। अगर आप खा रहे हैं, तो हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में मुंह रखकर खाना खाएं। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों दिशाओं में देवों का वास होता है। इस दिशा में बैठकर खाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और सेहत भी बेहतर होती है।

वास्तु के मुताबिक, कभी भी जूते या चप्पल पहनकर खाना न खाएं। वहीं, सिर ढककर खाना खाना भी सही नहीं माना जाता है। ऐसा करना भोजन का अपमान करने के समान होता है। वहीं, अगर आप बिस्तर पर खाना खाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी जी नाराज होती हैं। इससे घर में धन का अभाव होता है।

वास्तु के मुताबिक, घर में हमेशा नहाकर खाना खाएं। नहाने के बाद साथ-सुथरे कपड़े पहनकर खाना खाने से मां अन्नपूर्ण देवी का वास होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Eat After Bathing
Eat After Bathing

इतना ही नहीं कभी भी टूटे-फूटे बर्तनों में खाना न खाएं। वास्तु के मुताबिक, अगर आप टूटे बर्तनों में खाना खाते हैं, तो इससे घर में कंगाली आती है। साथ ही यह काफी अशुभ माना जाता है।