आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में महिलाओं के पास बार-बार पार्लर जाने का टाइम भी नहीं होता हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं ब्लैकहेड्स हटाने के कुछ आसान नुस्खे जिसमें आप अंडे का इस्तेमाल करके ब्लैकहेड्स की समस्या से पूरी तरह से छुटकारा पा सकती हैं।
एग व्हॉइट और हनी
एक अंडे को तोड़कर उसका सफ़ेद हिस्सा यानी एग व्हॉइट निकालकर एक बाउल में डाल दें। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर छोड़े दे। कुछ देर बाद चेहरा धो लें और फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। ऐसा करना से आपके चेहरे के ब्लैक हेड्स दूर हो जाएंगे।
एग व्हॉइट और चीनी
1 अंडे का सफ़ेद हिस्सा और 2 चम्मच चीनी अच्छी तरह बाउल में मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़े दे। इसके बाद चेहरे को साफ कर लें। चेहरा साफ करने के बाद अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के बाद पानी से मुंह धो लें।
बेकिंग सोडा और एग व्हॉइट
2 चम्मच बेकिंग सोड़े में एक अंडे का सफ़ेद भाग मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट के बाद मिश्रण सूख जाने पर चेहरा हल्के गरम पानी से धो लें। इस मिश्रण को 15 दिन में एक बार चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं।
