Pushpa Pushpa Song: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए दर्शकों में बेहद इंतज़ार है फर्स्ट लुक हो या टीज़र पुष्पा फैंस को बेहद पसंद आया है। अब ‘पुष्पा 2‘ की रिलीज़ डेट भी धीरे धीरे नज़दीक आ रही है ऐसे में फैंस की बेकरारी और बढ़ रही है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का पहला गाना रिलीज़ हो चुका है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अल्लू अर्जुन एक नया स्टेप करते नज़र आ रहे हैं जो उन्हें बेहद कूल दिखा रहा है तो चलिए जानते हैं कि कैसा है ‘पुष्पा 2’ का सॉन्ग ‘पुष्पा पुष्पा’ जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
‘पुष्पा पुष्पा’ सॉन्ग में दिखा अल्लू अर्जुन का टशन
15 अगस्त 2024 में रिलीज़ होने वाली फिल्म पुष्पा 2 का सॉन्ग ‘पुष्पा पुष्पा’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में अल्लू अर्जुन एक अलग डांस स्टेप करते नज़र आ रहे हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने में अल्लू अर्जुन बड़े ही टशन में अपना एक जूता उतार देते हैं और फिर दोबारा उसे एक अलग अंदाज़ से पहन लेते हैं उनका ये स्टाइल उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। गाने के हिंदी वर्ज़न में पुष्पा के अंदाज़ की बात की गयी है। उसमें पुष्पा की बहादुरी की बातें हैं। पुष्पा की ताकत और उसके रुतबे को इस गाने में दिखाया गया है। पुष्पा पुष्पा सॉन्ग को मीका और नकश अज़ीज़ ने गाया है। इसे लिखा है चंद्रबोस ने और म्यूजिक है देवी श्री प्रसाद का। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाना तो कमाल है ही लेकिन एक बात और है जो दर्शकों का दिल जीत रही है और वो है गाने के अंत में अल्लू अर्जुन का कहना कि ‘हरगिज़ नहीं झुकेगा साला’ , इस डायलॉग को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने इसे अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि शू ड्राप स्टेप को काफी एंजोये किया।
फिल्म में नज़र आएँगे ये कलाकार
फिल्म पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना , फहद फासिल , विजय सेतुपति और प्रियमणि जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म पुष्पा की अपार सफलता के कारण ही अब मेकर्स पुष्पा 2 लेकर आने वाले हैं अल्लू अर्जुन के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन को टीज़र में काफी पसंद किया गया था। टीज़र में अल्लू अर्जुन गंगम्मा के अवतार में नज़र आए थे। उनके इस अवतार ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अब देखना होगा कि फिल्म का ट्रेलर भी टीज़र की तरह ज़बरदस्त होगा कि नहीं। पुष्पा 2 के ट्रेलर की रिलीज़ डेट फिलहाल सामने नहीं आयी है।
