शाहरुख खान के फैन्स उन्हें लंबे समय से किसी अच्छी फिल्म में देखने के लिए बेताब है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से शाहरुख ने जो भी फिल्में की हैं, वो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आहै। वैसे तो शाहरुख ने फिलहाल कोई भी फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन जल्दी ही वो टीवी पर टेड टॉक इंडिया: नई सोच का नया सीज़न टेड टॉक इंडिया- नई बात लेकर आ रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने शो के मेकर्स के साथ शो लॉन्च किया था। शो 2 नवंबर से टीवी पर प्रसारित होने लगेगा और इस बार सप्ताह में इस शो के दो एपिसोड्स दिखाए जाएंगे। हालांकि पहले सीज़न में ये शो ज्यादा टीआरपी नहीं बटोर सका था, लेकिन इसके कंटेन्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो के इस सीज़न में 26 स्पीकर्स होंगे।
याद दिला दें, जिस दिन ये शो टीवी पर प्रसारित होगा उसी दिन यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान 54 साल के हो जाएंगे।