इस इवेंट में महिलाओं ने जमकर मस्ती की, खूब सारे गेम्स खेले और परफॉर्मेंस की झड़ी लगी। सभी महिलाओं ने पूरे जोश के साथ ‘गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन-5’ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां हर किसी ने अपना टैलेंट दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

स्वच्छ भारत की शपथ:

हमेशा की तरह गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। महिलाओं ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा बच्चों को भी वातावरण के महत्व के बारे में बताएंगी और उसे स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने में भी प्रोत्साहित करेंगी।

रैंप ​पर बिखेरा जलवा:

‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनने के लिए महिलाओं में जबरदस्त कम्पटीशन देखने  को मिला। हर कोई खुद को एक-दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ में लगी थी। रैंप पर सभी का गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं। उनका स्टाइल और कॉन्फिंडेस देखते ही बन रहा था।
यही नहीं जजेस को सबसे ज्यादा प्रभवित करके सभी को पीछे छोड़ती हुए ‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनी भारती कंबोज। वहीं फर्स्ट रनरअप रहीं संध्या सुखमन गांधी और सेकेंड रनरअप जगजीत कौर रहीं। 

इनको मिले जबरदस्त टाइटल्स:

रैंप के अलावा वहां कई सारे गेम्स भी खेले गए। इसे साथ ही कई महिलाओं को अनोखे टाइटल से भी नवाजा गया। इवेंट में फिट एंड ट्रिम का टाइटल मिला नवदीप कौर को। वहीं बेस्ट स्माइल – डॉ. गुरिंदरजीत कौर, चुपचाप – नरेंदर पाल कौर, मोस्ट एलिगेंट- डॉ. अंबिका कश्यप, ग्रेसफुल ओल्ड – डॉ. वरिंदर गांधी और ओल्ड इज गोल्ड का टाइटल मिला डॉ. अमिता शर्मा को।