अब आज के उपभोक्तावादी दौर में जब विज्ञापन किस चीज का है, भी समझ नहीं आता। पुरुषों के साबुन, जांघिया और क्रीमो पर भी नारी छायी हुई है तो सुंदर बनने की कोशिश में हम भला क्यों पीछे रहें?
अजी! सुंदर बनने से सभी काम फटाफट हो जाते हैं। एक स्माईल दी नहीं कि बस हो गया काम! भले ही नियम कुछ भी क्यों ना हों! राह चलते लोग सुंदरता के कारण ही तो फटाफट पंक्चर हुई गाड़ी को ठीक कर देते हैं या मदद के लिए तुरंत आ जाते हैं।
अब यूं तो मार्केट भरा पड़ा है सुंदर दिखने की हर चीज से, पर कौन जाने कितने इसमें नकली है और कितने ब्रांडेड।
तो लीजिए लिखिए… चेहरे को गोरा चिकना और मुलायम बनाने के लिए मधुर स्वभाव की क्रीम लगाइए यदि इसमें आप मुस्कान का मॉइश्चराइजर भी डाल लें तो सर्दियों में भी त्वचा स्निग्ध रहेगी और दमकेगी हमेशा।
यह क्रीम सुबह-शाम स्नान या मुंह धोने के बाद लगा कर दिन भर चेहरे पर रखनी है। चेहरे के दाग-धब्बे, मुहांसे, निशान आदि यह जड़ से मिटा देती है और रहता है आपका मुख मंडल दिपदिपाता तेजस्वी हर पल!
नेत्रों को कजरारे बनाने के लिए ‘पवित्रता’ का काजल सदा लगाए रखिए। आई लाईनर, आई शैडो व मसकारा ‘सुंदर व अच्छे भावों’ का हो तो बेहतर है। आपके नेत्रों से जो दूषित चित्र प्रवेश पा कर हृदय व मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालते हैं, उनसे यह काजल लड़ने में मदद करता है और आंखों को सदा स्वस्थ रखता है।
यदि आप अपनी आवाज को मधुर एवं आकर्षक बनाना चाहते हैं तो सत्य की सुगंधित गोलियां सदा चूसते रहिए। कठोर वार्तालाप, आत्मप्रशंसा व परनिंदा से पैदा हुए गले के विकारों को यह गोलियां ठीक करती है और मुख से जो बदबू बुरी भाषा इस्तेमाल करने से आती है, उससे यह निजात दिलाती है। समय पर मीठी धीमी बोली के माउथ वॉश से गरारे करना भी आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।
स्वस्थ सुंदर त्वचा भला कौन नहीं चाहता? त्वचा तो सुंदरता का सबसे पहला घटक है। सुंदर त्वचा के टॉनिक हेतु आप ‘कृपा’ व ‘भलाई’ को बराबर मात्रा में लेकर ‘प्रेम’ की अग्नि में खूब पकाएं, तत्पश्चात ठंडा करें। अब ‘दान’ व ‘सेवा’ के मेवे से सजाकर ‘नम्रता’ की चाशनी में आवश्यकतानुसार उसे डुबोयें और लड्डू बांधकर रख लें।
एक बार में महीने के बजट के हिसाब से आप लड्डू बना कर रख सकते हैं।
रोज सुबह प्रार्थना के सुगंधित पानी से स्नान करें, आपका तन-मन महकता रहेगा। तत्पश्चात इन लड्डुओं का सेवन करें। दिन भर चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी और आपकी त्वचा से आपकी उम्र का पता ही नहीं चलेगा।
पूर्ण व्यक्तित्व सौंदर्य को दर्शाता है अत: संस्कारों, मेहनत और अडिग निश्चय के गहने हमेशा पहने रखें। यह आपके व्यक्तित्व व सौंदर्य में चार चांद लगा देंगे।
इन आभूषणों को लॉकर में नहीं रखना पड़ेगा ना चोरी का भय आपको सताएगा। समय पर आत्मावलोकन के फेशियल करते रहने से आपके फेस पर उम्र का निशान नहीं छूटता। वह सदा जवान दिखता है और ईष्या, द्वेष, लालच व झूठ के मैल को समय-समय पर वैक्सिंग के जरिए उतारते रहें, यह आपके तन-मन को हानि पहुंचा सकते हैं व इन्हे उतारने से आप हमेशा साफ-सुथरे व मुलायम बने रहेंगे।
अंत में धैर्य व आस्तिकता का तिलक सदा माथे पर लगा कर रखिए। यह आपके मुख मंडल को अद्भुत तेज प्रदान करेगी। यह सुंदरता का नुस्खा आप जब तक अपनायेंगे आप कांतीवान बने रहेंगे। ध्यान रखे इसमें प्रयुक्त समस्त सामग्री ताजी हो। एक्सपायरी डेट की वस्तुएं नहीं चलेगी। इसे सहर्ष, पूर्ण मनोयोग से ही इस्तेमाल करने पर आपको अपेक्षित लाभ मिल पाएगा। सौंदर्य प्रतियोगिताओं में आपकी जीत इस नुस्खे को अपनाने से निश्चित है।
‘सौंदर्य’ सदियों से इंसान की कमजोरी रहा है। इतिहास गवाह है कि हसिनाओं के कारण कितनी बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़ी गई और कितने ही साम्राज्य बने और बिगड़े। आज तो सुंदरता हर तरफ कैश होती है। अखबारों में, टीवी पर, होॄडग्स पर, मैग्जीनों पर यहां तक की ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी।