कानपुर की ख़ास बात
कानपुर एक बहुत ही ख़ूबसूरत और अलहदा शहर है जो दुनिया भर के सैलानियों को अपनी तरफ खिंचता है।
Kanpur Me Ghumne ki Best Jagah: कानपुर उत्तरप्रदेश एक प्रमुख और बड़ा शहर है। यह दुनिया भर में अपने ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों, दर्शनीय मंदिरों, कपड़ा और चमड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है। कानपुर एक बहुत ही ख़ूबसूरत और अलहदा शहर है जो दुनिया भर के सैलानियों को अपनी तरफ खिंचता है। इस लेख के माध्यम से हम हम कानपुर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।
कानपुर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in kanpur
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| मोती झील – Moti Jheel | 5.9 |
| इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple | 15.2 |
| गौतम बुद्ध पार्क – Gautam Buddha Park | 13.4 |
| बिठूर – Bithoor | 25.1 |
| फूल बाग – phool Bagh | 2.4 |
| जाजमो का किला – Jajmau Fort | 9.4 |
| गंगा बैराज – Ganga Barrage | 10.7 |
| बरगद का पेड़ – Peepal tree | 7 |
| चिड़ियाघर – Zoo Kanpur | 10.8 |
| शोभन सरकार – Sobhan Sarkar | 34.1 |
| अटल घाट – Atal Ghat | 10.1 |
| जापानी गार्डन – Japani Garden | 6 |
| श्री राधाकृष्ण मंदिर – Shri Radhakrishna Temple | 12 |
| मेमोरियल चर्च – Memorial Church | 2.3 |
| भीतरगांव मंदिर – Bhitargaon Temple | 36.8 |
| जैन कांच मंदिर – Jain Glass Temple | 3.4 |
| जगन्नाथ मंदिर – Jagannath Temple | 7.4 |
| नाना राव पार्क – Nana Rao Park | 3.8 |
| कानपुर प्राणी उद्यान – Zoological Park | 10.8 |
| ग्रीन पार्क स्टेडियम – Green Park Stadium | 5.6 |
मोती झील (Moti Jheel)

मोती झील कानपुर की एक प्रमुख झील और पर्यटन स्थल है। जिसकी वजह से कानपुर घूमने के लिए आने वाले सैलानी इस जगह पर पहुंचते हैं। ऐसा बताया जाता है कि इस झील का निर्माण अंग्रेज़ी हुकूमत के दौरान हुआ था। यह झील अपने ख़ुशनुमा वातावरण और आसपास की ख़ूबसूरती की वजह से जानी जाती है। इस जगह पर घूमने आने वाले सैलानियों की भी भीड़ रहती है।
प्रवेश शुल्क
यह झील भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
इस्कान मंदिर (Iskcon mandir)

इस्कान मंदिर कानपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। यह मंदिर आधुनिक मंदिरों की एक ख़ूबसूरत मिशाल है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा होती है। इस मंदिर की बनावट और वास्तुकला दोनों ही लाजवाब है। इस जगह पर लोग आकर भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करते हैं। यह मंदिर आपको सभी प्रमुख शहरों में मिल जाएँगे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गौतम बुद्ध पार्क (Gautam Budha park)

गौतम बुद्ध पार्क कानपुर का एक बहुत ख़ूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। यह पार्क अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर स्थानीय लोग शांति और सकून के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। इस जगह की खूबसूरती को देखकर पर्यटकों की सारी थकान दूर हो जाती है।
प्रवेश शुल्क
यह पार्क भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
बिठूर (Bithur)

बिठूर को कानपुर की शांत और प्राचीन जगहों में शुमार किया जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ की शांति और सुखद वातावरण को महसूस कर सकते हैं। रामायण लिखने वाले महान संत वाल्मीकि का आश्रम भी किसी बिठूर नामक जगह पर ही हुआ करता था। इस जगह से गंगा नदी बहती है और बिठूर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कार्य करती है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
फूलबाग (Phool Bagh)

फूलबाग को कानपुर की प्रमुख जगहों में शुमार किया जाता है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत पार्क है जिसे कुछ लोग क्वीन विक्टोरिया के नाम से भी जानते हैं। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बहुत ही शानदार और खूबसूरत जगह है। इस जगह पर आप अकेले अथवा अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
फूलबाग भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जजमो का किला (Jajamo ka Kila)

जजमो का किला कानपुर के लोकप्रिय किलो में से एक है। इस जगह पर लोग घूमने और शांति के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। यह शहर के बाहरी हिस्से में स्थित है जिसकी वजह से काफी शांतप्रिय जगहों में आता है। इस जगह से गंगा नदी बहती है जोकि क़िले की ख़ूबसूरती को और भी ज़्यादा बाधा देती है।
प्रवेश शुल्क
यह क़िला भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गंगा बैराज (Ganga Barrage)

गंगा बैराज कानपुर शहर के बिल्कुल बीच में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत और मनोरम जगह है। यह शहर की खूबसूरती को बढ़ाने का कार्य करता है। आपको बता दूं कि गंगा नदी से पानी को इस बैराज में लाया जाता है। आप इस जगह पर जाकर इसकी ख़ूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। इस जगह पर आप स्ट्रीट फूड का भी मज़ा ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
बुड्ढा बरगद (Budda bargad )

बुड्ढा बरगद का पेड़ कानपुर शहर का एक लोकप्रिय और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है। किसी समय में इस जगह पर एक विशाल बरगद का पेड़ हुआ करता था। उसी के नाम पर इस जगह का नाम पड़ा। इस जगह पर कई क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। जिसकी वजह से इस जगह का महत्व अभी भी है। वर्तमान में इस जगह पर बरगद का पेड़ तो नहीं लेकिन पेड़ का एक स्मारक है।
प्रवेश शुल्क
यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
चिड़ियाघर (Chidiyaghar)

चिड़ियाघर कानपुर की सबसे प्रसिद्ध जगहों में आता है। इस जगह पर लोग प्राकृतिक सुंदरता और जैवविविधता को देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर आकर आप कई तरह के जीव जंतु और पेड़ पौधों को देख सकते हैं। इस चिड़ियाघर के भीतर एक झील भी बनी हुई है जोकि आसपास के वातावरण को निखारने का काम करती है।
प्रवेश शुल्क
चिड़ियाघर में भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए टिकट के माध्यम से प्रवेश है, यहाँ घूमने के लिए विदेशी लोगों को 140 और भारतीय को 40 रुपया देना होता हैI
शोभन सरकार (Shobhan Sarkar)

शोभन सरकार कानपुर का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। इस जगह पर हर तरह के सैलानी आते हैं। इस जगह पर एक बहुत ही ख़ूबसूरत झील और मंदिर है। इस जगह पर आप आकर अपनी आस्था को प्रकट करने के साथ साथ झील की ख़ूबसूरती को भी देख और समझ सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अटल घाट (Atal Ghat)

गंगा नदी पर बना अटल घाट एक बहुत ही सुंदर और पवित्र स्थल है। इस जगह पर लोग शांति और सकून की तलाश में आते हैं। आसपास के वातावरण को एंजोय करने के साथ साथ बोटिंग आदि का भी भरपूर मज़ा लेते हैं। इस जगह पर आकर आभि भी कुछ समय यहाँ के शांत और सकून भरे वातावरण में बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह घाट भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जापानी गार्डन (Japani Garden)

जापानी गार्डन को कानपुर के लोकप्रिय पर्यटक स्थल में गिना जाता है। यह गार्डेन कानपुर शहर के बीचोबीच स्थित है और शहर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। इस जगह पर कई सारे ख़ूबसूरत पेड़ और पौधे लगे हुए हैं। इस जगह की हरियाली को देखकर आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। जापानी गार्डन कानपुर शहर का एक ख़ूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
श्री राधाकृष्ण मंदिर (Shri Radhakrishna Temple)

श्री राधाकृष्ण मंदि मंदिर कानपुर के दर्शनीय परतन स्थलों में गिना जाता है। जिसे कुछ लोग जुग्गीलाल कंपालापत मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह मंदिर बहुत ही ख़ूबसूरत है और देखने वाले लोगों को इसमें प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला की झलक मिलती है। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में आपको ज़रूर आना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
मेमोरियल चर्च (Memorial Church)

मेमोरियल चर्च कानपुर में स्थित एक एतिहासिक चर्च है। इस चर्च को कुछ लोग ऑल सोल कैथेड्रल के नाम से भी जानते हैं। इस चर्च को 1875 में कानपुर की घेराबंदी के दौरान शहीद हुए अंग्रेजों की याद में ब्रिटिश सरकार ने बनवाया था। यह लाल ईंटों से बना चर्च देखने में काफी ख़ूबसूरत है।
प्रवेश शुल्क
यह चर्च भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
भीतरगांव मंदिर (Bhitargaon Temple)

भीतरगांव मंदिर कानपुर का एक एतिहासिक मंदिर है। इस जगह पर एक मंदिर के अवशेष मिले हैं जिनसे गुप्त वास्तुकला की झलक मिलती है। यह मंदिर अपनी बनावट और नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर की हर एक ईंट में आकर्षक लेखों से सुसज्जित है। जिसे देखने के लिए सैलानी आते हैं। इस मंदिर की खुदाई से प्राप्त कई ईंटों को लखनऊ संग्रहालय में भी रखा गया है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जैन कांच मंदिर (Jain Glass Temple)

कानपुर के महेश्वरी महल में स्थित जैन कांच मंदिर एक बहुत ही ख़ूबसूरत मंदिर है जो जैन समुदाय से सम्बंधित है। इस मंदिर का निर्माण जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की याद में हुआ है। इस मंदिर के अंदर भगवान महावीर और 24 तीर्थंकरों की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं। इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple)

कानपुर में स्थित जगन्नाथ मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। इस मंदिर की आसपास के क्षेत्रों में बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। ऐसा बताया जाता है कि बारिश से 7 दिन पहले ही मंदिर की छत से पानी की कुछ बूंदें अपने आप गिरने लगती हैं। ऐसा क्यों होता है किसी को नहीं पता।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
नाना राव पार्क (Nana Rao Park)

नाना राव पार्क को लोग आमतौर पर कंपनी बाग के नाम से जानते हैं। यह पार्क नाना साहब के सम्मान में बनाया गया था इसलिए इसका नाम नाना राव पार्क रखा गया। यह कानपुर शहर से तक़रीबन 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत पार्क है जहां पर लोग पिकनिक मानने के लिए आते हैं। इस जगह का वातावरण बहुत ही शांत और ख़ूबसूरत है।
प्रवेश शुल्क
यह पार्क भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कानपुर प्राणी उद्यान (Zoological Park)

कानपुर प्राणी उद्यान को भारत के सबसे पुराने प्राणी उद्यानों में शुमार किया जाता है। इस पार्क की स्थापना 1974 को हुई थी। यह वह समय था जब देश में महज़ कुछ गिने चुने ही प्राणी उद्यान थे। इस जगह पर आकर आप तरह तरह के जीव जंतुओं को देख सकते हैं। कानपुर यात्रा के दौरान आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए फी देना होता है, विदेशी लोगों को 140 और भारतीय को 40 रुपया शुल्क देना होता हैI
ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium)

ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर का एक बहुत बड़ा और भव्य स्टेडियम है। जिसमें लगभग 32,000 लोगों की बैठने की क्षमता है। इस जगह पर तरह तरह की गतिविधियाँ होती रहती हैं। इस जगह पर सैकड़ों मैच खेले जा चुके हैं। वर्तमान में यह राज्य क्रिकेट टीम के लिए घरेलू स्टेडियम का कार्य करता है। गंगा के तट पर स्थित होने के कारण इस जगह का वातावरण बहुत ही सुंदर है।
प्रवेश शुल्क
भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कानपुर घूमने का सही समय – Best Time To Visit Ayodhya
कानपुर एक ऐसी जगह है जहां पर कभी भी आप घूमने के लिए आ सकते हैं। लेकिन सबसे उपयुक्त और सही समय की बात की जाए तो अक्टूबर से फरवरी तक का होता है। यह सर्द का समय होता है और बहुत ही आसानी से आप आसपास की जगहों को घूम और एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कानपुर कैसे पहुंचे
रेल मार्ग से – कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन कानपुर का सबसे नज़दीकी स्टेशन है। इस जगह से देश के कई सारी जगहों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। इस जगह पर आप ट्रेन के जरिये बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से – कानपुर शहर में ही कानपुर का हवाई अड्डा मौजूद है। लेकिन आप लखनऊ हवाई अड्डे के लिए भी अपनी फ़्लाइट ले सकते हैं। लखनऊ से कानपुर की दूरी महज़ 79 किलोमीटर रह जाती है। इस जगह पर आप बस या टैक्सी की मदद से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते है।
सड़क मार्ग से – यदि आप अपने निजी वाहन या फिर सार्वजनिक परिवहन से बस की सहायता से आना चाहते है तो भी आ सकते हैं। कानपुर बहुत ही अच्छी तरह से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। सभी प्रमुख शहरों से कानपुर के लिए बस की सुविधा मौजूद है।
कानपुर में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
दी लैंडमार्क टॉवर
10, दी मॉल, परेड, कानपुर, उत्तरप्रदेश – 208001
होटल विजय इंटर्कटिनेंटल
10/510, खलसी लाइन, तिलकनगर, कानपुर, उत्तरप्रदेश – 208001
होटल पैराडाइज़
16/62, सिविल लाइन, कानपुर, उत्तरप्रदेश
FAQ | क्या आप जानते हैं
कानपुर घूमने में कितना दिन लगता है?
कानपुर आप 2 से 3 दिन में आराम से घूम सकते हैंI
कानपुर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?
अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5000 से 7000 रूपए में कानपुर आराम से घूम सकते हैंI
कानपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
कानपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI
मुझे कानपुर में कहाँ रहना चाहिए?
कानपुर में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
रात के समय कानपुर में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?
कानपुर में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ के होटल, रेस्तराँ आदि जगहों पर घूम सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
हम रात में कानपुर में क्या कर सकते हैं?
कानपुर में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
