सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
पालक की पत्तियां 1 कप, गाजर (कटी हुई) 1,
तुलसी पत्तियां 1 बड़ा चम्मच, चुकंदर (कटा हुआ) 1, अजमोद
(कटा हुआ) 1, हरा धनिया (कटा हुआ) 1 बड़ा चम्मच, समुद्री
नमक स्वादानुसार, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, पानी ½ कप,
बर्फ के टुकड़े 8-10, नींबू सजाने के लिए।
विधि :
सुपर सेवन स्ट्रेस रिलीवर जूस बनाने केलिए सबसे
पहले पालक के पत्तों में एक कप पानी, गाजर, तुलसी पत्तियां,
कटा हुआ चुकंदर, अजमोद, हरा धनिया, समुद्री नमक, नींबू का
रस व 8-10 बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें,
फिर उसे ग्लास में छान लें। नींबू से सजाकर बर्फ के टुकड़े
डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
