बच्चों के लिए बेक्ड बीन्स रेसिपी को घर पर करें ट्राई: Baked Beans Recipe
Baked Beans Recipe

बच्चों के लिए मसालेदार बेक्ड बीन्स रेसिपी को घर पर करें ट्राई: Baked Beans Recipe

आज हम आपको मसालेदार बेक्ड बीन्स की रेसिपी बताने वाले हैं, जिससे आप अपने घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से आसानी से बना सकती हैं।

Baked Beans Recipe: बीन्स एक ऐसी सब्ज़ी है, जिसे खाना बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। इससे कई प्रकार की रेसिपी बन सकती है, जो खाने में लाजवाब होती है। बीन्स न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। एक स्वस्थ शरीर चाहिए तो इसके लिए अपनी डेली डाइट में बीन्स को प्राथमिकता जरूर दिया करें। हम आपको मसालेदार बेक्ड बीन्स की रेसिपी बताने वाले हैं, जिससे घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से आसानी से बना सकती हैं और यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है, जो बच्चों को पसंद आएगी।

Also read: मेहमानों के लिए बनाएं बेसनी शिमला मिर्च, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Baked Beans Recipe
Baked Beans Recipe Ingredients

500 ग्राम बीन्स
एक चम्मच जीरा पाउडर
दो बारिक कटी हरी मिर्च
दो कटा हुआ टमाटर
दो चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
दो चम्मच नमक
कटा हुआ धनिया
गरम मसाला और चाट मसाला
चार सुखा लाल मिर्च
दो एवाकाडो
काली मिर्च और नींबू का रस
दो अंडा
पालक के पत्ते
तेल

Beans Recipe
Beans Recipe

घर पर बेक्ड बीन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर एक चम्मच मक्खन, आधा चम्मच जीरा और दो सूखा मिर्च उसमें डालें। इसके बाद कड़ाही में कटा हुआ प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालें और इसे तकरीबन 5 मिनट तक के लिए मिडियम फ्लेम पर पकाएं। जब प्याज़ आधा पक जाए तो पैन में टमाटर डालें और 30 सेकंड तक पकाएं। आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से कड़ाही में एक बार मिक्स करें।

फिर इसमें पके हुए बीन्स डालें और तकरीबन 10 मिनट तक के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। जब लगे कि बीन्स अच्छी तरह से पक गई है, तो उसमें कटा हुआ हरा धनिया और गरम मसाला डालें। ध्यान रखें कि जब आप बीन्स में नमक मिला रही हैं, तब उसकी मात्रा सीमित में होनी चाहिए, क्योंकि कई बार बीन्स के पकने के बाद कम नमक होने के बावजूद भी वह ज्यादा लगने लगता है, नमक थोड़ा कम ही डालें। फिर गैस पर से कड़ाही उतारकर साइड में रख दें। ब्रेड टोस्ट तैयार करने के लिए दो ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा-सा मक्खन लगाएं। टोस्ट को स्मैश किए हुए एवोकाडो के साथ कवर कर दें।

इसके बाद खाने में टेस्ट बढ़ाने के लिए स्मैश किए हुए एवोकाडो के ऊपर पालक के कुछ पत्ते रख दीजिए। फिर एवोकाडो टोस्ट के ऊपर तड़का बीन्स डालें। तड़का बीन्स के ऊपर फ्राई अंडे के स्लाइसेज़ रख दें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें, ताकि खाने में स्वाद बढ़ जाएं। ऐसा करते ही आपकी बेक्ड बीन्स की रेसिपी बिल्कुल तैयार हो गई है। अब इसे बच्चों को सर्व कर सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...