बेक्ड बीन्स रेसिपी घर पर करें ट्राई
शरीर के लिए बीन्स बहुत ही हेल्दी है और इसमें काफी प्रोटीन भी होता है, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है।
Baked Beans Recipes: बीन्स एक ऐसी सब्ज़ी है, जिसे खाना बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। इसकी कई सारी रेसिपीज़ बनती है, जो खाने में लाजवाब होती है। शरीर के लिए बीन्स बहुत ही हेल्दी है और इसमें काफी प्रोटीन भी होता है, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसलिए हम सभी को अपनी डाइट में बीन्स को प्राथमिकता जरूर देनी चाहिए। आज हम आपको मसालेदार बेक्ड बीन्स की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप अपने घर में बेहद आसान सामग्री से बना सकती हैं।
बेक्ड बीन्स बनाने की सामग्री

सामग्री
जीरा पाउडर
बारिक कटी हरी मिर्च
कटा हुआ टमाटर
दो चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
दो चम्मच नमक
कटा हुआ धनिया
गरम मसाला और चाट मसाला
चार सुखा लाल मिर्च
2 एवोकैडो स्मैश
काली मिर्च और नींबू का रस
दो फ्राई अंडा
4 पालक के पत्ते
तेल
विधि

- बेक्ड बीन्स बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कड़ाही गर्म करें। फिर मक्खन, जीरा और सूखा मिर्च उसमें डालें। इसके बाद कड़ाही में कटा हुआ प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालें और इसे तकरीबन 4 से 5 मिनट तक के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
- जब प्याज़ आधा पक जाए तो कड़ाही में टमाटर डालें और 30 सेकेंड तक पकाएं। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से कड़ाही में एक बार मिक्स करें।
- पके बीन्स डालें और तकरीबन 10 मिनट तक के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। जब लगे कि आपकी बीन्स अच्छी तरह से पक गई है, तो उसमें कटा हरा धनिया और गरम मसाला डालें। फिर गैस पर से कड़ाही उतारकर साइड में रख दें।
बीन्स के ऊपर डाले अंडा फ्राई के स्लाइस

- ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा मक्खन लगाएं। इसके बाद टोस्ट को स्मैश किए हुए एवोकैडो के साथ कवर करें। फिर खाने में टेस्ट बढ़ाने के लिए स्मैश किए हुए एवोकाडो के ऊपर पालक के कुछ पत्ते रख दीजिए।
- इसके बाद एवोकाडो टोस्ट के ऊपर तड़का बीन्स डालें। फिर तड़का बीन्स के ऊपर फ्राई अंडे के स्लाइसेज़ डाले और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें। ऐसा करते ही आपकी बेक्ड बीन्स की रेसिपी बिल्कुल तैयार हो गई है। अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।
