Overview: इन मिर्च किस्म को मिला जीआई टैग
भारत में कई प्रकार की मिर्च उगाई जाती है। जिनमें से कुछ अपनी विशेषताओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इनमें से कुछ मिर्च किस्म को भारत सरकार द्वारा जीआई टैग यानी भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है।
Indian Chili Variety: भारत में मसालों का विशेष महत्व है। किसी भी प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए मसाले का जरूर उपयोग किया जाता है। भारत देश में मिलने वाले पारंपरिक साबुत मसाले दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इन्ही मसालों में से एक है मिर्च। मिर्च के बिना भारतीय भोजन का स्वाद अधूरा माना जाता है। क्या आप जानते हैं, भारत में कई प्रकार की मिर्च उगाई जाती है। जिनमें से कुछ अपनी विशेषताओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इनमें से कुछ मिर्च किस्म को भारत सरकार द्वारा जीआई टैग यानी भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है। जो उनकी विशिष्ट गुणवत्ता और उत्पत्ति को मान्यता देता है।
इन मिर्च किस्म को मिला जीआई टैग

गुंटूर मिर्च
गुंटूर मिर्च भारत की सबसे प्रसिद्ध मिर्च किस्मों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में उगाई जाती है। गुंटूर मिर्च को अपने तीखेपन और सुगंध के लिए जाना जाता है। यह मिर्च आमतौर पर हरे रंग की होती है। धीरे-धीरे पकने पर यह मिर्ची लाल हो जाती है। गुंटूर मिर्च का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। जैसे, अलग-अलग चटनी, सब्जियां और मांस।
मिजो मिर्च
मिजो मिर्च भारत की एक विशिष्ट मिर्च किस्म है। यह मिर्च मिजोरम में उगाई जाती है। मिजो मिर्च अपने तीखेपन और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यह मिर्च लाल रंग की होती है। खासतौर पर इस मिर्च का उपयोग व्यंजनों के स्वाद में तीखापन जोड़ने के लिए किया जाता है।
हथेई मिर्च
हथेई मिर्च भारत की एक और प्रसिद्ध मिर्च किस्म है। यह मणिपुर में उगाई जाती है। यह मिर्च अपनी लंबाई और सुगंध के लिए जानी जाती है। यह मिर्च हरे रंग की होती है, पकने के बाद यह लाल हो जाती है।
डल्ले खोरसानी
इस मिर्च का उपयोग ज्यादातर मोमोज की चटनी बनाने में किया जाता है। डल्ले खोरसानी दार्जलिंग में उगाई जाती है। इस मिर्च का उपयोग खासतौर पर सुगंध और अनोखे स्वाद के लिए किया जाता है। आपको बता दें, दार्जिलिंग के अलावा सिक्किम और आसपास के क्षेत्र में भी यह मिर्च उगाई जाती है।
खोला मिर्च
खोला मिर्च भारत की एक लोकप्रिय मिर्च किस्म है। यह गोवा में उगाई जाती है। खोला मिर्च अपने तीखेपन और आकार के लिए जानी जाती है। ज्यादातर इस मिर्च का इस्तेमाल अचार और मछली करी बनाने के लिए किया जाता है।
भूत जोलोकिया
भूत जोलोकिया दुनिया भर की सबसे तीखी मिर्च की लिस्ट में शामिल है। इस मिर्च को नागा मिर्च के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के नागालैंड राज्य में उगाई जाती है। भूत जोलोकिया का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। जैसे की चटनी, सब्जियां और मांस। हालांकि इसके तीखेपन के कारण इसका उपयोग बहुत कम मात्रा में किया जाता है।
