आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 30 साल से अधिक हो चुके हैं और अपने इस सफर में आमिर ने हमेशा फ्रेश और न्यू टैलेन्ट को सपोर्ट किया है। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के बारे में बात करते हुए आमिर ने ये कहा भी था कि इस फिल्म से वो लोगों के सामने कई नए टैलेन्ट को लेकर आएंगे। और अपनी बात को रखते हुए फिल्म का गाना ‘मैं कौन हूं’ के लॉन्च के समय उन्होंने मीडिया से इस गाने की सिंगर मेघना मिस्रा को मिलवाया। इस फिल्म के साथ आमिर मेघना को एक सिंगर के तौर पर लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेघना को करीब 28 सिंगर्स को सुनने के बाद फिल्म के म्यूज़िक कंपोज़र अमित त्रिवेदी ने पसंद किया गया है।

मेघना अभी मात्र 15 साल की हैं और ये एक मुख्य वजह है इस फिल्म में उनके सिलेक्शन का क्योंकि फिल्म की कहानी भी ऐसे ही 15-16 साल की स्कूल जाने वाली लड़की की कहानी पर आधारित है।
आमिर खान और ज़ायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार एक म्यूज़िकल फिल्म है जिसकी कहानी में एक ऐसी लड़की दिखाई जाती है जो टैलेन्ट से भरी हुई है लेकिन पिता के बंदीशों के आगे उसका गाना गाना मुश्किल हो जाता है। फिर कैसे वो यू ट्यूब पर अपना गाना अपलोड करती है तो रातों रात लोगों की पसंद बन जाती है यही है इस फिल्म की कहानी।
इस फिल्में में आमिर खान का किरदार एक म्यूज़िक निर्देशक का है जिसका नाम शक्ति कपूर है। मुख्य किरदार इंसिया की भूमिका में हैं जायरा वसीम। जायरा ने फिल्म ‘दंगल’ में भी आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

फिल्म का पहला गाना मैं कौन हूं को लोगों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म के दूसरे गाने मेरी प्यारी मम्मी भी मेघना ने ही गाया है।

ये भी पढ़े-
तस्वीरों में देखिए दीया मिर्ज़ा के इको फ्रेंडली घर की एक झलक
फराह के इस शो में सेलिब्रिटीज़ के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला
मानव गोहिल मानते हैं कि बच्चों को समझानी चाहिए मनी की वैल्यू
