हर साल गणपति बप्पा का स्वागत भक्त खूब जौश और खुशी के साथ करते हैं। साथ ही मंदिरों में भी गणेश जी के स्वागत की तैयारियां खूब धूमधाम के साथ होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है गणेश जी की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां पर है? अगर नहीं तो हम आपको बतातें हैं-
मध्य प्रदेश, इंदौर में दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा है, जिसे 1875 में स्थापित किया गया था। बप्पा की प्रतिमा 25 फीट ऊंची है और इसे बनाने में ईंट, चूने, बालू, मैथी दाने के साथ हीरा, पन्ना, मोती, माणिक और पुखराज जैसी चीजों के पाउडर का इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति का बाहरी ढ़ांचा सोने, चांदी, पीतल, तांबे और लोहे से बना है। यह मूर्ति प्राचीनता से ज्यादा अपने आकार के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।

गणपति को साल में चार बार चोला चढ़ाया जाता है। एक बार चोला चढ़ाने में 15 दिन लगते हैं। चोला एक मन का होता है, जिसमें 25 किलो सिंदूर और 15 किलो घी का मिश्रण होता है।
यह भी पढ़ें –देवी एवं दिन अनुसार स्तुति तथा मंत्र जापदेवी एवं दिन अनुसार स्तुति तथा मंत्र जाप
धर्म -अध्यात्म सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही धर्म -अध्यात्म से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें-editor@grehlakshmi.com
