मेरे परिवार में कई लोग हृदय रोगों से पीड़ित रहे हैं। मैंने कोरोनरी आर्टरी बीमारियों के लिए अपना परीक्षण करा लिया और कहीं कुछ भी समस्या नहीं है लेकिन मुझसे करीब 9 वर्ष छोटा मेरा एक भाई है, जो बहुत ही आसानी से थक जाता है। क्या मुझे उसका कार्डिएक परीक्षण कराना चाहिए?

— नितिन कौशिक, बीकानेर

 

आजकल कई युवा कोरोनरी आर्टरीज में ब्लॉकेज की वजह से इन बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। धूम्रपान, तनाव, उच्च रक्तचाप, हाइपरलिडेमिया, डायबिटीज, मोटापा, व्यायाम की कमी, फलों और सब्जियों का कम उपभोग इसके कारण हैं। इन सभी कारणों पर गौर किया जाना चाहिए। सभी बदलावों को लाइफस्टाइल थेरेपी या थेराप्यूटिक लाइफस्टाइल चेंज कहा जाता है। टीएलसी से न सिर्फ दिल का दौरा पडऩे के मामलों में कमी आएगी बल्कि इससे स्ट्रोक यानी लकवा, किडनी फेल होने और हार्ट फेल के मामले भी कम होंगे। आपने अपने भाई के कद और वजन का उल्लेख नहीं किया है। उनका बीएमआई असंतुलित है तो आपको उन्हें ऐसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।