थाई फ्राइड आइसक्रीम
सामग्री-

  • वनीला आइसक्रीम स्कूप
  • वनीला केक स्पंज 5-6
  • कॉर्नफ्लोर पेस्ट 2 छोटे चम्मच 

विधि

1. आइसक्रीम के छोटे स्कूप जमा लें।
2. केक स्पंज के बड़े टुकड़े चाशनी में भिगोएं।
3. स्कूप को एक स्लाइस के बीच में रखें व लपेट दें। इसे कुछ घंटों के
लिए जमाएं।
4. काॅर्नफ्लोर पेस्ट लगाएं, ब्रेड क्रम्ब में लपेटें व फिर से जमा दें।
5. तेल गर्म करें, परोसने से ठीक पहले बाॅल्स फ्रिज से निकालें व तेल में तलकर झटपट परोसें।

 

हनी फ्रिलैट नूडल्स विद आइसक्रीम

सामग्री-

  • तेल 1 छोटा चम्मच
  • मैदा 1 कप,
  • गूंधनें के लिए दूध्,
  • बेकिंग पाउडर 1 चुटकी
  • तिल 2-3 छोटे चम्मच
  • शहद, तलने के लिए तेल।

विधि-

1. मैदा, तेल व बेकिंग पाउडर मिलाकर दूध् से मुलायम आटा गूंधें।
2. चपटा बेलकर पट्टियां काटें व तलकर फालतू तेल सुखाएं।
3. शहद व भुने तिल छिड़कें तथा आइसक्रीम के साथ परोसें।