अगर आप भी डाइनिंग टेबल या जमीन में बैठकर खाना खाने की बजाय बिस्तर पर बैठकर खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए  और आज ही इस आदत को बदल दीजिए  क्योंकि ये आदत आपको बीमार तक कर सकती है।  गंदा बिस्तर और गंदी चादर कई बीमारियों की जड़ बन जाता है। बिस्तर पर खाना खाने से हमें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं बिस्तर पर बैठकर खाना खाने के नुकसानों के बारे में –

नींद प्रभावित होती है 

बिस्तर पर खाना खाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई बार ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं जिससे नींद प्रभावित होती है। कई लोग खाते समय  टीवी भी देखते हैं , ऐसी गतिविधियां हमारे दिमाग पर प्रभाव डालती हैं। ऐसा करने से मन में बेचैनी का भाव आता है और मन अशांत रहता है। 

कीड़े-मकौड़े होने का खतरा 

बिस्तर पर खाना खाने से कीड़े मकोड़े खाने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है खासतौर पर चीटियां और कॉकरेच बिस्तर पर आ सकते  हैं। इसके अलावा कई बार खटमल तक हो जाते हैं जो बहुत ज्यादा हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए अगर कीड़ों से बचना  चाहते हैं तो बिस्तर पर खाना खाने की आदत को बदल दीजिए। 

जर्म्स  पैदा होते हैं

बिस्तर में खाने से  गंदी चादर पर तरह-तरह के जर्म्स पनपते हैं। जब हम बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं , तब कई बार खाना चादर पर गिर जाता है। जिसके कारण हमारे बिस्तर पर तरह-तरह के जर्म्स पैदा  होने लगते है, इसलिए इस बात का हम सभी को ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर पर खाना नहीं खाना चाहिए और बेड शीट बदलते रहना चाहिए। 

गंभीर बीमारियों का खतरा 

बिस्तर गंदा होना और चादर को अत्यधिक दिन तक बिछाए रखने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि गंदगी बीमारी की सबसे बड़ा कारण है  , इसलिए बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ सोने के लिए किया जाए तो बेहतर होगा। खाने के लिए डाइनिंग टेबल ही ठीक है।