बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं। फिर चाहे वो ट्विटर हो इंस्टाग्राम या फेसबुक ही क्यूं ना हो, हर जगह जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने जिम की जो फोटो शेयर की है उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया । 77 साल के बिग बी अपने 19 साल के नाती अगस्त्य नंदा को फिटनेस में टक्कर दे रहे हैं। फोटो में बिग बी की एनर्जी और उनके एक्सप्रेशन देखने वाले है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने खुद को कैसे जवां बनाए रखा है। आइये जरा एक नज़र डालते हैं –
- एक्सरसाइज को लेकर बच्चन किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करते हैं । किसी वजह से बिग बी अगर सुबह के सेशन में वर्कआउट करने नहीं पहुंच पाते तो वे शाम को जिम जाने का पूरा प्रयास करते हैं।
- खुद को फिट रखने के लिए बच्चन जी सिर्फ कार्डियो ही नहीं करते बल्कि योग भी करते हैं।
- अगर खाने की बात करें तो अमित जी को खाने में मीठा बहुत पसंद था। जलेबी और खीर कमजोरी हुई करती थी। पर अब वो अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं और केवल उबली सब्जियां और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करते हैं।
- बिग बी खुद को स्वस्थ रखने के लिए मांसाहार का सेवन नहीं करते बल्कि शुद्ध शाकाहारी खाना ही खाना पसंद करते हैं। वो केवल उबली सब्जियां और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करते हैं। इसके साथ ही दिनभर में कई बार तरल पेय पदार्थो का सेवन भी करते हैं।
- अमित जी सिगरेट और शराब से बहुत दूर रहते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब वे कोलकाता में रहते थे, तब उनको सिगरेट की लत लग गई थी और वो दिनभर में 100 से ज्यादा सिगरेट पी जाया करते थे, लेकिन मुंबई आने के बाद उन्होंने इस बुरी आदत से दूरी बना ली। इसलिए वो 77 साल की उम्र में भी हेल्दी और फिट नजर आते हैं।
- चाय और कॉफी में कैफीन होती है, जो बढ़ती उम्र के साथ नुकसानदायक साबित हो सकती है इसलिए अमिताभ बच्चन चाय या कॉफी नहीं पीते।
- बिग भी सिर्फ खुद को फिट रखने के लिए इतनी मेहनत नहीं करते बल्कि परिवार की फिटनेस का ध्यान रखते हैं और इस बात का खुलासा बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन कर चुकी हैं एक इंटरव्यू में एश्वर्या राय ने बताया था कि परिवार में सभी रोजाना एक चम्मच शहद खाते हैं।
- एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ जी ने बताया था कि जब वो 25 के थे तो 8 से 10 घंटे की नींद लेते थे पर अब वो सिर्फ 5 घंटे ही सो पाते हैं। अमिताभ कहते हैं कि जब जरूरत होती है, मैं नींद ले लेता हूं। भले ही कहीं भी रहूं।
