सर्व- 2-4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
- फ्रूट बियर 60 मिली लीटर,
- सूखी खुबानी 8 टुकड़े,
- खुबानी जैम 2 बड़े चम्मच,
- नींबू का रस 25 मिली लीटर,
- केफीर लाइम लीफ (ज्वार की पत्ती) 1 पत्ती।
सजाने के लिए : केफीर लाइम लीफ यानी ज्वार की पत्ती।
विधि :
- सूखी खुबानी और जैम को एक साथ मैश करके उसका मिश्रण बनाएं।
- अब उसमें नींबू का रस, फ्रूट बियर और ज्वार की टूटी हुई पतियों को मिला कर शेक करें।
- इस मिश्रण को पतली छन्नी में छानकर सर्व करें।
शेफ टिप : मार्टिनी ग्लास में सर्व करें।
