Magh purnima 2025
Magh purnima 2025

Sharad Purnima 2023: अक्टूबर की 28 तारीख को साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसी दिन शरद पूर्णिमा की तिथि है। शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने गोपियों संग महारास रचा था। शरद पूर्णिमा के दिन सौभाग्य योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग और शश योग बन रहे हैं, जिनका असर 4 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

कितने बजे शुरू और समाप्त होगा चंद्र ग्रहण

Sharad Purnima 2023
Sharad Purnima 2023 Date

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि और पूर्णिमा के चंद्रोदय का समय दोनों ही 28 अक्टूबर को होगा, इसलिए 28 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा की तिथि 28 अक्टूबर सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होकर 29 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। वहीं चंद्र ग्रहण की शुरुआत 29 अक्टूबर (रविवार) देर रात 1 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर (शनिवार) दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से लग जाएगा।

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का विशेष महत्त्व

आश्विन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण के साथ माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन खीर बनाए जाने की भी विशेष परंपरा है। दरअसल, माना जाता है कि पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत सामान होती हैं। इसलिए खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखी जाती है ताकि चंद्रमा की अमृत सामान किरणें खीर को भी अमृत बना दें।

कब करें पूजा

चूंकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर (शनिवार) दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से लग रहा है तो रात के समय मां लक्ष्मी और चंद्र की पूजा नहीं हो सकती। इस स्थिति में पूजा चंद्र ग्रहण से पहले या बाद में ही की जा सकेगी। चंद्र ग्रहण के बाद पूजा करना सही रहेगा, क्योंकि तब तक आपको आसमान में चंद्र के दर्शन करने को मिल जाएंगे।

इन राशियों के जातक को मिलेंगे अद्भुत संयोग

वृषभ: कामकाज में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। लंबित कार्यों में तेजी आएगी और बिगड़े काम बनेंगे। करियर में तरक्की की संभावना है।
मिथुन: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य लाभ होंगे। बिमारियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी के साथ खुशहाली प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ: जीवन के मोड़ पर सफलता मिलेगी। कारोबारियों को कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना हो सकती है। सकारात्मकता की और जाएंगे।
कन्या: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से भाग्य पक्ष में होगा। नौकरी में उन्नति और कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही सम्प्पति में निवेश से लाभ मिलेगा।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...