गृहलक्ष्मी दोपहर अब हर शहर में पहुंच रही है और इसी कड़ी में जब गृहलक्ष्मी दोपहर कानपुर पहुंची तो एवॉन लेडीज़ क्लब का माहौल देखने लायक था। 
 
यूं हुई शुरूआत
इस क्लब की प्रेसीडेंट हैं अनिता अवस्थी। अनिता अवस्थी ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया और कहा की अपने ग्रुप को गृहलक्ष्मी क्लब से जोड़ना बेहद रोचक है। 
गृहलक्ष्मी दोपहर की शुरूआत करते हुए एवॉन लेडीज़ क्लब की महिलाओं ने ली स्वच्छता रखने के लिए शपथ।
 
 

रैम्प वॉक से चुनी गई मई क्वीन

 

मई क्वीन ढुंढने की प्रक्रीया अपने आप में किसी एंजॉयमेंट से कम नहीं थी। इसके लिए एवॉन लेडीज़ क्लब की 10 महिलाओं ने 2 राउंड रैम्प पर वॉक किया। पहले राउंड की विजेता बनी सुभा गुलाटी और दूसरे राउंड की विनर रही रत्ना तोमर। 

 
ये रही टाइटल विजेता
 
अर्ली बर्ड- ममता गोयल
मिस चटरपटर- सुष्मा वर्मा
मिस चुपचाप – सुनिता खेमका
मिस फिट एंड एक्टिव – सुभा गुलाटी
 
कुछ ऐसी थी ब्रांड एक्टिविटी
alt=''

 

 
शेफ कविता ने सिखाया महिलाओं को वॉशिंगटन एपल सलाद बनाने की रेसिपी। साथ ही उन्होंने महिलाओं से पूछे कई कुकरी, किचन और वॉशिंटेल एपल से जुड़े सवाल भी। 
बंपर प्राइज़ मिला सुनीता श्रीवास्तव को जबकि सरोज और बृजबाला शर्मा को मिला सकि डिप।
alt='' वॉशिंगटन एपल सलाद 
 
 
ऐसे बनाइए वॉशिंगटन एपल सलाद की रेसिपी
सामग्री-
4 स्लाइस अनानास
4 वॉशिंगटन एपल रेड या ग्रीन
2 कप कटे हुए गाजर
2 टेवलस्पून सेलेरी
आधा कप किशमिश
आधा कप अखरोट
2 नींबू का रस
ऑलिव ऑयल
4 टीस्पून नमक, काली मिर्च, चीनी, सरसो
1 कप दही
1 कप मेयोनीज़
विधि-
बोल में सेब और गाजर काट कर रखें और सभी सामग्री डालकर फ्रीज में रख दें। खाने के पहले मिक्स करें और अंगूर से गार्निश करके सर्व करें। 

 ये भी पढ़ें-

अनावा लेडीज़ क्लब गृहलक्ष्मी दोपहर में रैम्प पर लेडीज़ ने कर्व्स नहीं बल्कि क्यूटनेस से जीता दिल 

गृहलक्ष्मी ऑफ द डे- शिल्पा महना भटनागर

पंखुड़ी एक उड़ान महिला मंडल पंजाबी बाग के साथ कुछ ऐसा मना गृहलक्ष्मी दोपहर 

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।