कोई होम आर्ट की बात कर रहा था, तो कोई नेल आर्ट की तो कहीं से आ रही थी हंसी-ठहाकों की आवाज। ऐसा ही कुछ नजारा था 14 जुलाई को पंचकूला में आयोजित गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन-5 का। रेनबो लेडीज क्लब की महिलाओं ने मौज मस्ती के साथ-साथ अपने छुपे हुए हुनर को भी सबके सामने कॉन्फिडेंस के साथ पेश किया। महिलाओं के लिए यह दिन काफी रोमांचभरा रहा। इस बार इस इवेंट का ब्रांड पार्टनर रहा लिबर्टी। 
 
स्वच्छ भारत की शपथ
 
कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। वहां मौजूद क्लब की सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने घर-आँगन के साथ ही शहर को भी साफ रखने में सदा अपना योगदान देंगी। इसी के साथ ही यह अच्छी आदत अपने बच्चों में भी डालेंगी। सार्वजनिक स्थानों पर साफ़-सफाई को मेन्टेन करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करेंगी । 
 
 
क्या कहती हैं प्रेसीडेंट 
 
पूनम सहगल, रेनबो लेडीज क्लब की प्रेसीडेंट और ज्योति सहगल वाईस प्रेसीडेंट हैं। लगभग 64 मेंबर्स के यह क्लब समाज के हर उस मुद्दे पर फोकस करता है, जो महिलाओं से जुड़ा है। क्लब की प्रेसीडेंट का कहना था कि “उन्होंने पहली बार “गृहलक्ष्मी दोपहर” इवेंट कराया। जो कि उन्हें और क्लब मेंबर्स को बड़ा ही एक्ससाइटिंग लगा।”
 
टाइटल्स की भरमार 
 
‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ द्वारा दिए जाने वाले टाइटल्स को जीतेने के लिए सभी लेडीज का उत्साह देखते ही बनता है। इस बार की विनर्स हैं- अर्ली बर्ड- मोनिका मित्तल, मिस पटाखा – अनीता खन्ना, लकी डिप 1-प्रतिभा, लकी डिप 2-नैंसी, मिस ओल्ड इस गोल्ड- वीना सोफट, मिस बेस्ट ड्रेस्ड-कंचन चावला, मिस मोस्ट कलर कॉर्डिनेटेड-मोनिका मित्तल और बंपर प्राइज मिला- भारती।
 
 
ब्रांड एक्टिविटीज 
 
‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ में शू ब्रांड लिबर्टी की रिप्रेजेन्टेटिव दृष्टि ने लेडिज को कुछ फुटवियर केयर टिप्स दिए और एक फ़ुटफ़ी कांटेस्ट भी ऑर्गनाइज़ किया, जिसमे महिलाओं ने लिबर्टी फुटवियर पहनकर रैम्पवॉक किया जीतने वाली महिलाओं को आकर्षक गिफ्ट्स भी मिले। वही दूसरी ओऱ इस इवेंट की रौनक बढ़ाने के लिए हमारी चीफ गेस्ट सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस पूनम सूद मौजूद थी।
 

  
रैंप पर चला जादू 
 
मानसून बेस्ड थीम पर ‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ के लिए जब क्लब की मेंबर्स रैंप पर उतरी तो उनमें गजब का कॉन्फिडेंस दिखा। महिलाओं की एनर्जी ने वहां मौजूद दर्शकों को हैरत में डाल दिया। हर एक महिला एक अलग ही अंदाज में रैंप वाक करती नजर आयी। अपने एटिट्यूड, स्टाइल और कॉन्फिंडेस से जजेस को सबसे ज्यादा प्रभवित करके ‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनी जान्हवी, तो वहीं फर्स्ट रनरअप रहीं अनीता खन्ना और सेकंड रनरअप रहीं कंचन चावला।