करीना कपूर की बेस्ट फ्रेड अमृता राव के 40वें जन्मदिन पर करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जमकर एंजॉय किया। अमृता का बर्थडे मनाने ये अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेम्बर्स के साथ गोआ पहुंची थी और इनके फोटोज़ देखकर आप मान जाएंगे की फ्रेंड्स का ये ग्रुप न सिर्फ पूरी तरह से पार्टी मूड में था, बल्कि इनका लुक्स भी फन और फेस्टिव मूड को रिफ्लेक्ट करने वाला था।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं बर्थडे की ये तस्वीरें-
अमृता का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए ये सभी प्राइवेट जेट से मंगलवार को गोआ पहुंचे और उनके साथ अमृता अरोड़ा के पति शकील लद्दाख, हालिया रिलीज़ फिल्म कालाकंडी के एक्टर सैफ अली खान, महीप कपूर, सीमा खान, नताशा पूनावाला, रितेश सिधवानी और उनकी वाइफ डॉली भी गोआ पहुंचे थे।
करीना कपूर के नाम से चल रहे एक फैन पेज पर देखिए करीना की पार्टी की तस्वीरें-
सोहैल खान की वाइफ और एंटरप्रन्योर सीमा खान ने पार्टी की ये तस्वीर अपने सोशल अकाउन्ट पर शेयर की है।
इस पार्टी में लगभग सभी सेलेब्स ग्लिटर और सेक्विंस के ड्रेस के साथ किसी न किसी तरह का फंकी लुक देने वाला हेड बैंड्, या फेदर पहन रखा था। करिश्मा और करीना के ड्रेस जहां गोल्डन शाइन को हाइलाइट कर रहे थे, मलाइका ने फेदर वाले हेवी हेडबैंड और क्रॉप टॉप के साथ हॉट पैंट्स पहनकर अपने लुक को यूनीक बनाया था।
इस पार्टी में मस्ती के मूड का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पार्टी में जो बर्थडे केक कटा था वो भी सिर्फ एडल्ट्स के लिए ही था।
ये भी पढ़े-
फिल्म ‘सुई धागा’ में नए अंदाज में दिखेंगी अनुष्का शर्मा
जानिए क्यों पद्मावत की टीम कह रही है अक्षय को थैंक्स
क्या आपने देखा है सलमान और सोनाक्षी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ये वीडियो
