एक ही तरह ड्रेपिंग करके हो गई हैं बोर, तो जानिए साड़ी ड्रेप करने के ये 7 ट्रेंडी तरीके: Saree Draping Styles
Saree Draping Styles

साड़ी ड्रेपिंग के 7 ट्रेंडी तरीके

महिलाएं लगभग किसी भी अवसर के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। शायद इसलिए अलग-अलग तरीकों से साड़ी ड्रेपिंग करना एक ट्रेंड बन चुका है।

Saree Draping Styles: साड़ी एक ऐसा पहनावा है, जो हर बॉडी शेप में लाजवाब लगता है और जब इसे सही तरीके से पहना जाए तो हर एक महिला खूबसूरत लगती है। महिलाएं लगभग किसी भी अवसर के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। शायद इसलिए अलग-अलग तरीकों से साड़ी ड्रेपिंग करना एक ट्रेंड बन चुका है। आज हम आपको साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल के कुछ नए ट्रेंडिंग आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

ट्विस्टेड पल्लू साड़ी ड्रेप

Saree Draping Styles
Twisted Pallu Saree Draping

महिलाओं को कंधे पर पूरी तरह से पिन किया हुआ पल्लू पसंद है। लेकिन, थोड़ा इसमें एक्सपेरिमेंट करते हुए आप पल्लू को रस्सी की चोटी की तरह घुमा सकती हैं। ट्विस्टेड पल्लू साड़ी ड्रेप भारत में सबसे ट्रेंडिंग साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल में से एक है। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि आप ट्विस्टेड पल्लू साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल तभी ट्राई करें, जब आपका ब्लाउज़ भी काफी फैशनेबल हो।

क्रॉस ओवर साड़ी ड्रेपिंग

Saree Draping
Cross Over Saree Draping

यह ड्रेपिंग स्टाइल भी ट्रेंड में है। इसमें आप साड़ी ड्रेपिंग करते समय साड़ी के पल्लू को आगे की ओर क्रॉस करके फिर बेल्ट से फिक्स कर दीजिए। ऐसा करने से आपका लुक काफी स्टाइलिश लगेगा। आप चाहे तो इस साड़ी ड्रेपिंग के साथ हॉल्ट या फिर स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज़ भी पहन सकती हैं।

मरमेड ड्रेपिंग स्टाइल

Saree Draping
Mermaid Style Saree

मरमेड स्टाइल ड्रेपिंग अन्य साड़ियों से अलग है, क्योंकि जिस तरह से इसे ड्रेप और प्लीटेड किया जाता है, वो अन्य साड़ियों के विपरीत है। मरमेड ड्रेपिंग स्टाइल में सामने की ओर कोई प्लीट नहीं होता है, बल्कि इसे इस तरह से ड्रेप किया जाता है कि सामने से स्कर्ट की तरह नजर आए। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो यह एक्सपेरिमेंटल साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप स्टाइलिश लगेंगी।

प्लाज़ो के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल

Palazzo Style
Palazzo Style Saree

ये ड्रेपिंग स्टाइल बॉलीवुड में काफी फेमस है। इसमें अपनी साड़ी को प्लाज़ो पैंट के ऊपर ड्रेप करें न कि पेटीकोट के ऊपर। लेकिन, आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आपकी साड़ी और प्लाज़ो का कलर अलग-अलग होना चाहिए, तभी आपको एक स्टाइलिश लुक मिलेगा।

लहंगा स्टाइल साड़ी ड्रेपिंग

Lehenga Saree
Lehanga Style Saree

इस साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल में दो साड़ियों का उपयोग किया जाता है। पहले साड़ी से चुन्नट बनाकर लहंगे की तरह पहना दिया जाता है। फिर चुन्नट में अच्छे से पिन लगाई जाती हैं, ताकि चुन्नट खराब ना हो। इसके बाद दूसरी साड़ी को आंचल और पल्लू की तरह फिक्स किया जाता है। ये ड्रेपिंग स्टाइल काफी स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक देता हैं।

साड़ी ड्रेपिंग इन साइड

 Saree
Saree Draping

यह ड्रेपिंग स्टाइल काफी आसान है। इसमें साड़ी के पल्लू को ब्लाउज से अलग करके साइड से पीछे ले जाना होता है।लेकिन आप यह साड़ी ड्रेपिंग कंट्रास्ट ब्लाउज़ के साथ अगर ट्राई करें तो काफी कूल लगेंगी।

साड़ी के साथ जैकेट

Jacket Saree
Saree With Jacket

पहले के समय में सर्दियों के मौसम में साड़ी के ऊपर जैकेट पहना जाता था। लेकिन अब यह एक ट्रेंड बन चुका है, जिसमें साड़ी को नॉर्मल तरीके से पहनें और ऊपर से एक अच्छी तरह से कटा हुआ ब्लेज़र या एक कटा हुआ डेनिम जैकेट डाल लीजिए, जो आपको स्टनिंग लुक देगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment