यूँ ही मिनी कश्मीर नहीं कहलाता है मुनस्यारी हिल स्टेशन: Munsyari Hill Station
Munsyari Hill Station

मुनस्यारी की प्राकृतिक सुंदरता, शांत मनमोहक वातावरण

प्राकृतिक सुंदरता, शांत मनमोहक वातावरण, घने और अपने आपमें पूरे क्षेत्र की जैव विविधता को समेटे जंगल और ऊंचे पहाड़ों के चोटियों के खूबसूरत नज़ारे इस जगह को मिनी कश्मीर का दर्जा दिलाते हैं।

Munsiyari Hill Station: मुनस्यारी हमारे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिसकी वजह से यह काफ़ी लोकप्रिय है। इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं और यहाँ की सुंदरता और मौसम का भरपूर मज़ा लेते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता, शांत मनमोहक वातावरण, घने और अपने आपमें पूरे क्षेत्र की जैव विविधता को समेटे जंगल और ऊंचे पहाड़ों के चोटियों के खूबसूरत नज़ारे इस जगह को मिनी कश्मीर होने का ख़िताब दिलाते जान पड़ते हैं। यही वजह है कि मुनस्यारी को मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। 

भारत, तिब्बत और नेपाल की सीमाओं के मध्य में स्थित मुनस्यारी अपने ख़ुशनुमा मौसम और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो यहाँ के मौसम को भरपूर एंजोय कीजिए। फिर समय बचे तो यहाँ के दर्शनीय स्थलों पर जाइए। इस जगह पर घूमने के लिए आपको बहुत ही सुंदर सुंदर जगहें मिलेंगी। कुछ जगहें जहां जाना तो बिल्कुल भी नहीं भूलें। 

नन्दा देवी मंदिर 

Munsiyari Hill Station
Nanda Devi Temple

नन्दा देवी का मंदिर मुनस्यारी का सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह मुनस्यारी से करीब दो से तीन किमी की दूरी पर मदकोट सड़क मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर में आप नंदा देवी के दर्शन करने के बाद आसपास के दृश्यों को देख सकते हैं। इस मंदिर परिसर से पंचाचूली पीक और हिमालय पर्वत का एक बेहतरीन नजारा दिखाई देता है।

आदिवासी संग्रहालय 

आदिवासी-संग्रहालय
Aadiwasi Sanghralya

यह मुनस्यारी से तीन और नन्दा देवी मंदिर से चार किमी की दूरी पर सुरेंद्र सिंह पंगते सड़क मार्ग पर स्थित है। इस संग्रहालय में आप आदिवासी जीवनशैली से जुड़ी बहुत सारी चीज़ें देख सकते हैं। इस संग्रहालय में आपको गर्म शॉल, गर्म टोपी और ऐसी तमाम चीज़ें देखने को मिल जायेंगी जो प्राचीन समय में उपयोग की जाती थी।

बिरथी वाटरफॉल 

Birthifall
Birthifall

मुनस्यारी से करीब 33 किमी की दूरी पर मुनस्यारी सड़क मार्ग पर ख़ूबसूरत वादियों के बीच में एक प्राकृतिक झरना है जिसे बिरथी वाटरफॉल के नाम से जाना जाता है। इसे देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं। इस जगह पर आप जंगलों से घिरे इस झरने के सुंदर दृश्य और शांति का लुत्फ उठा सकते हैं। फोटोग्राफी और चित्रकारी के लिए यह  मुनस्यारी की सबसे अच्छी जगह है।

महेश्वरी कुंड 

Maheshwari Kund
Maheshwari Kund

यह मुनस्यारी से तक़रीबन तीन से चार किमी दूर मदकोट सड़क मार्ग पर स्थित एक कुंड है जो मुनस्यारी के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय स्थानों में गिना जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं। इस जगह से आप पंचाचूली पीक के खूबसूरत ऊंची चोटियों के नजारे को देख सकते हैं।

मुनस्यारी जाने का अच्छा समय 

Munsiyari
Right Time for visit Munsiyari

मुनस्यारी में हर मौसम में जाया जा सकता है। लेकिन ज़्यादातर लोग गर्मी के मौसम में इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। आपको यदि सर्दी और बर्फ़बारी पसंद है तो मुनस्यारी घूमने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम होता है। इस दौरान इस जगह पर आपको चरो तरफ़ बर्फ़ ही बर्फ़ दिखाई देगी और पूरा वातावरण ख़ुशनुमा हो उठता है।

मुनस्यारी में ठहरने की सुविधा 

Hill station Munsiyari
Munsiyari

मुनस्यारी काफ़ी लोकप्रिय जगह है जिसकी वजह से यहाँ पर होटेल और होमस्टे जैसी हर तरह की सुविधा मौजूद है। इस जगह पर बहुत सारी कैम्प साइट भी है। इसलिए यहाँ ठहरने और खाने पीने की सुविधा आपको अच्छी मिल जाएगी। आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...

Leave a comment