'रॉक एंड ओपेरा' थीम पर तैयार की गई हैं बड़ी-बड़ी झांकियां

ऐसी कई आकृतियां नींबू और संतरे से तैयार की गई है जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। इस साल की थीम 'रॉक एंड ओपेरा' है।

France Lemon Festival : यह नज़ारा फ्रांस के मेंटन के 89वे लेमन फेस्टिवल का है जिसमें नींबू और संतरे से इस विशाल आकृति को तैयार किया गया है। ऐसी कई आकृतियां नींबू और संतरे से तैयार की गई है जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। इस साल की थीम ‘रॉक एंड ओपेरा’ है।

ये फेस्टिवल पूरी दुनिया में अपने तरह का एक अनोखा फेस्टिवल है। इसे देखने के लिए हर साल दुनियाभर से लाखों लोग पहुंचते हैं। ये फेस्टिवल हर साल फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलता है। एक-दूसरे को प्यार का इज़हार करने के लिए लोग नींबू और संतरे उपहार में देते हैं। कहते हैं कि इन दोनों चीज़ों की महक से मूड बदल जाता है और यह तनाव का दूर करता है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...