Destination Wedding: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। 7 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी बहु चर्चित शादी रही। इसकी एक खास वजह गए है कि दोनों ने अपनी शादी के वैन्यू को राजस्थान में चुना। ये पहला मौका नहीं है जब राजस्थान के हैरिटेज होटल्स को बॉलीवुड स्टार्स द्वारा चुना गया है। राजस्थान की सतरंगी हैरिटेज पैलेस अक्सर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रसिद्ध है। राजस्थान के जयपुर समेत उदयपुर,जोधपुर,सवाईमाधोपुर,जैसलमेर जैसे शहर लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। यहां की खूबसूरती,हॉस्पिटैलिटी, ट्रेडिशनल फ़ूड और कल्चर लोगों को आकर्षित करता है। यही वजह की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स अपनी जिंदगी के खूबसूरत सफर शादी जैसे बडे इवेंट के लिए राजस्थान के होटल्स का चुनाव करते हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के वो कौन से स्टार्स है जिन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत राजस्थान में फेरे लेकर की है, और वो कौन कौन सी जगह है जिसकी खूबसूरती पर बॉलीवुड स्टार्स अपना दिल हार चुके हैं। वैसे तो राजस्थान बॉलीवुड मूवी के शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा पसंद आने वाली जगहों में से हैं। लेकिन अब न सिर्फ फिल्मों में बल्कि लॉइफ के सबसे बड़े इवेंट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी स्टार्स की पहली पसंद बनती दिख रही है।राजस्थान में होनी वाली शादी एक मॉर्डन ट्रेडिशनल शादी कही जाती है। क्योंकि राजस्थान के पकवान,यहां का फोक नृत्य, संगीत,पोषक,शाही स्वागत ,यहां के पारंपरिक रंग ढंग किसी भी फेस्टिवल को ,इवेंट को कलरफुल और शाही बना देता है। हेरिटेज होटल्स की बनावट,उनकी नक्काशी, उनकी साज सज्जा के साथ जकब बॉलीवुड का तड़का लगता है वो लोगों के लिए एक हिस्ट्री क्रीएट कर देती है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स कियारा आडवाणी और बीते 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लिए। इन्होंने अपनी शादी के लिए मुम्बई या किसी फॉरेन कंट्री का चुनाव न करके जैसलमेर को चुना। मेट्रो सिटी के भीड़ भाड़ से दूर जैसलमेर के सूर्या गढ़ पैलेस में इनकी शादी हुई। अपने हैरिटेज लुक और शाही अंदाज के कारण कियारा और सिद्धार्थ की शादी को एक रॉयल शादी मानी गयी।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

बीते साल दिसम्बर में बॉलीवुड की एक और बहुचर्चित शादी थी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की। क्योंकि इन सेलेब्स ने भी अपनी शादी के लिए सूटेबल चॉइस राजस्थान में पाया। कैटरीना और विक्की कौशल ने अपनी शादी के लिए सवाईमाधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट को चुना था। या उन्हें ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनो ही लुक मिले। कैटरीना का परिवार फॉरेन से इंडिया आकर शादी करना प्रिफर किया। राजस्थान की परम्परा बाहर से आने वालों के लिए हेमशा से आकर्षण का केंद्र रहती है। सिक्स सेंस फोर्ट में रॉयल अंदाज में इनकी शादी हुई,रंग बिरंगी रोशनी के साथ फोर्ट को एक शाही लुक दिया गया था। विदेशी मेहमानों के लिये शाही स्वगात न भूल पाने वाली यादें बन गयी। राजस्थान में सेलेब्स की शादी को बेहतरीन फोटो गैलरी भी मिल जाती है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को उनके स्पेशल दिन के लिए बेहतरीन लोकेशन सिक्स सेंस फोर्ट के रूप में मिला।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जीवन के नए सफर की शुरुआत के लिए जोधपुर शहर को चुना था। इनकी शादी ही एक रॉयल वेडिंग थी जिसमें हॉलीवुड का तड़का लगा था। प्रियंका चोपड़ा ने एक अमेरिकन सिंगर के साथ शादी की है। ऐसे में विदेश मेहमानों की शाही तरीके से मेहमान नवाजी से लिये राजस्थान से कोई और अच्छी जगह नहीं हो सकती थी। जोधपुर के ताज उमेद भवन में हेवली का शाही अंदाज और खुला आसमा दोनों ही इस लग्जरी शादी के लिए अच्छे ऑप्शन थे।
रवीना टंडन और अनिल थडानी

बॉलीवुड स्टार्स भले ही आज अपनी वेडिंग के लिए राजस्थान के खूबसूरत हैरिटेज को चुन रहे है। लेकिन इसकी शुरुआत रवीना टंडन ने 17 साल पहले ही कर दी थी। सालों साल पहले एक्ट्रेस रवीना टण्डन भी अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुनना पसंद की थीं। उधयपुर के सन सेट के बीच रवीना टण्डन ने फेरे लिए थे। उदयपुर पैलेस में उन्होंने उस वक्त शादी रचाई थी जो कि इस वक्त के लिए भी एक ग्रांड वेडिंग कहलाई थी। ऐसा कहा भी क्यों न जाये देश दुनिया में उदयपुर की खूबसरती ,वहां की झील प्रसिद्ध है.पानी के बीचोबीच हैरिटेज होटल अपने शाही लुक के लिए प्रसिद्ध है।
नील नितिन मुकेश और रुक्मणि सहाय

प्रसिद्ध सिंगर मुकेश के पोते व एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान राज्य को ही चुना था। नील नितीन की शादी उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस से की थी।ये भी एक ट्रेडिशनल और शाही शादी थी।
श्रिया सरन और आंद्रेई कोसचीव

फिल्म दृश्यम फेम एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए उदयपुर शहर को चुना। उदयपुर के देवगढ़ पैलेस से ट्रेडिशनल तरीके से श्रिया सरन की शादी हुई थी।
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया

साउथ की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान के जयपुर शहर को चुना।जयपुर से कुछ दूरी पर मुंडोता पैलेस से शादी की। हंसिका मोटवानी की शादी भी अपने खास वैन्यू के कारण काफी चर्चाओं में रही। सेलेब्स को राजस्थानी रंग काफी पसंद आते हैं। मुम्बई की भाग दौड़, भीड़ भाड़ से दूर कम पॉपुलेशन के साथ एक बेहतरीन नजारा लोगों को मिलता है।
