Summary: बाल झड़ने और दोमुंहे बालों से छुटकारा पाएं काले तिल के पानी से
काले तिल का पानी पीने से आप हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ-
Black Sesame Water: हिंदू धर्म में पूजा के दौरान काले तिल का इस्तेमाल होता है। धार्मिक कार्यों में इस तिल का खास महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काले तिल के सेवन से शरीर को कई लाभ होते हैं? जी हां, काले तिल से तैयार पानी का सेवन करने से आप कई गंभीर से गंभीर समस्याओं को दूर कर सकते हैं। मुख्य रूप से इसका सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही यह आपकी बढ़ती चर्बी को कम करने में भी प्रभावी हो सकता है। काले तिल का पानी रोजाना पीने से आप कई परेशानियों से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं काले तिल का सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
बाल झड़ने की परेशानी होगी दूर

काले तिल का पानी पीने से आप झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, इस पानी में मौजूद गुण आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है, जिससे बालों को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा यह दोमुंहे बालों की परेशानी को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
खांसी से छुटकारा

काले तिल का पानी पीने से आप खांसी जुकाम की परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, इस पानी में एंटी-फंगल, एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो खांसी जुकाम की परेशानी से राहत दिला सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में इन्फेक्शन के खतरों को भी कम कर सकता है। अगर आप मौसमी बीमारियों के खतरों को दूर करना चाहते हैं तो काले तिल के पानी का सेवन करें।
पेट की समस्या से आराम
काले तिल का पानी रोजाना पीने से आप पेट की परेशानियों को दूर कर सकते हैँ। यह पेट में सूजन, दर्द, ऐंठन को दूर कर सकता है। अगर आपको एसिडिटी, अपच जैसी परेशानी है तो अपने आहार में काले तिल के पानी को जरूर शामिल करें।
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
काले तिल का पानी पीने से आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। वहीं, इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। नियमित रूप से इसके पानी का सेवन करने से आप हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा
काले तिल का पानी पीने से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियों को कम कर सकते हैं। दरअसल, काले तिल में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है।
काले तिल का पानी रोजाना सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
