40 के बाद नैचुरली काले बाल पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स: Foods for Black Hair
Foods for Black Hair

40 के बाद नैचुरली काले बाल पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स: Foods for Black Hair in 40s

40 के उम्र के बाद बालों को नैचुरली काला रखने के लिए अपनी डाइट में इन सूपरफूड्स का सेवन करें।

Foods for Black Hair: बालों का सफेद होना यह संकेत देता है की आप बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे है। ऐसे में 40 की उम्र के बाद बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ जाती है। सफेद बालों को काला करने के लिए लोग हेयर डाई और घरेलू उपायों का सहारा लेते है। लेकिन ये उपाय बालों को सिर्फ स्थाई रूप से ही काला करता है। इसके लिए लोग लेकिन क्या आपके पता है? अच्छी डाइट और स्वस्थ्य जीवनशैली को फॉलो करके आप एजिंग के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ जवां भी दिख सकते है। अच्छे खानपान से आप 40 की उम्र के बाद भी बालों को नैचुरली रूप से काला बनाए रख सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले है। जिसक सेवन करके आप 40 की उम्र के बाद भी आपके बाल नैचुरली काले रहेंगे, तो चलिए जानते है।

Also read: डायबिटीज में इन 3 तरीकों से करें अलसी का सेवन, कोलेस्ट्रॉल की परेशानी भी रहेगी दूर: Flaxseeds for Blood Sugar

Avocado

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये बालों को गहराई से पोषित करने और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ- साथ एवोकाडो बालों को घना और शाइनी भी बनाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

Black Sesame Seeds
Black Sesame Seeds

काले तिल हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से बालों में मॉइश्र्चर लॉक करने और उन्हें जरूरी प्रोषण भी देने में मदद करता है। काले तिल बालों को काला और शाइनी बनाने के साथ- साथ घना और लंबा बनाता है। आप इसे सलाद, दही या फिर अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खा सकते है।

Spirulina
Spirulina

स्पिरुलिना साइनोबैक्टीरिया का एक तरह का बायोमास है, जिसका सेवन जानवर और मनुष्य दोनों ही कर सकते है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सुपरफूड एंटी-ऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्त्रोत है। स्पिरुलिना स्कैल्प को हेल्दी रखने. ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने और बालों को गरहाई से पोषण प्रदान करने में मदद करता है।

Sweet Potato

शकरकंद में बीटा कौरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यो बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को हेल्दी रखने और ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा स्कैल्प के ड्राईनेस को भी रोकता है।

Turmeric

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ये बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते है। हल्दी बालों के झड़ने की समस्या को रोकने और बालों के विकास में मदद करता है। इसके अलावा बालों की ग्रोथ बढ़ाने और समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है।