श्वेता
पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए कौन से फल खाने चाहिए।
पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए और सी पाया जाता है। इसके सेवन से पेट साफ होने के साथ कब्ज की समस्या नहीं होती है।
पपीता
अमरूद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है।
अमरूद
कीवी फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन में मदद कर सकता है। इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम भी होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है।
कीवी
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स के साथ ही फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो पाचन को सही रखता है। साथ ही कब्ज की समस्या भी नहीं होने देता है।
एवोकाडो
सेब में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और डाइजेशन की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
सेब
संतरे में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी6 और सी पाए जाते हैं। इसके सेवन से अपच की समस्या नहीं होती है और खाना भी ठीक से पचता है।
संतरा
अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो सूजन और गैस को कम करने में मदद कर सकता है जिससे पाचन आसान हो जाता है।
अनानास
श्वेता