Flaxseed Hair Mask
Flaxseed Hair Mask

बालों में रोजाना इन 3 तरीकों से लगाएं अलसी, उलझे और बेजान बालों में मिलेगा छुटकारा

Flaxseeds For Hair Problems : अलसी के बीजों का प्रयोग करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह बालों की उलझन दूर हो सकती है। आइए जानते हैं बालों में कैसे लगाएं अलसी के बीज?

Flaxseeds For Hair Problems: अलसी के बीजों का इस्तेमाल सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इससे मोटापा से लेकर यूरिक एसिड की परेशानी को कम किया जा सकता है। लेकिन क्या आरप जानते हैं कि अलसी का बीज बालों के लिए भी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसके प्रयोग से आप अपने बेजान और उलझे बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। बालों में अलसी के बीजों का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं बालों में किस तरह अलसी के बीजों का प्रयोग करें?

Also read : बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत देगा रोजमेरी ऑयल

उलझे और बेजान बालों की परेशानी को दूर करने के लिए दही और अलसी का हेयर पैक लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच करीब अलसी लें, इसमें 1 चम्मच करीब दही मिक्स कर लें। इसके बाद इसका मास्क अपने बालों में लगा लें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे बालों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

उलझे बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप अलसी के जेल का प्रयोग करें। अलसी जेल तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच अलसी का बीज डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट के लिए इसे बालों में लगा हुआ छोड़ दें। इससे उलझे बालों की परेशानी को कम किया जा सकता है।

बालों में अलसी और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच अलसी का बीज लें, इसे नारियल तेल में डालकर 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को नियमित रूप से अपने बालों में लगाएं। इससे काफी हद तक डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

अलसी के बीजों से बालों की खूबसूरती बढ़ सकती है। हालांकि, अगर आपको इससे किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...