काले तिल से करें डायबिटीज का इलाज, डाइट में इन 3 तरीकों से करें शामिल
Black Sesame for Blood Sugar : ब्लड शुगर को कट्रोल करने के लिए काले तिल का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और खाने का सही तरीका क्या है?
Black Sesame for Blood Sugar : आज के समय में लोगों को काफी ज्यादा बीमारियां हो रही हैं। मुख्य रूप से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। इन बीमारियों में डायबिटीज शामिल है। जी हां, डायबिटीज एक ऐसी परेशानी है, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे खोखला करती जा रही है। इसकी वजह से न सिर्फ शरीर का वजन कम होता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर, बालों को झड़ना, पेशाब काफी लगना जैसे लक्षण नजर आते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप अपने आहार में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसमें काला तिल भी शामिल है। जी हां, सर्दियों के मौसम में काला तिल काफी ज्यादा हेल्दी होता है। अगर आपका ब्लड शुगर काफी हाई हो रहा है, तो इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है काला तिल और किस तरह करें इसका सेवन?
Also read : सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है काला तिल?

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काले तिल के बीजों का सेवन करें। इसमें काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इसके अतिरिक्त इसके बीजों में पिनोरेसिनॉल होता है, यह यौगिक पाचन एंजाइम माल्टेज़ की क्रिया को रोककर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।
डायबिटीज में कैसे करें काले तिल का सेवन?
काले तिल के लड्डू
शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काले तिल का लड्डू खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्ट्स काफी कम होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इस लड्डू को तैयार करने के लिए सबसे पहले काले तिल को रोस्ट कर लें। इसके बाद इसे गुड़ की चाशनी में डालकर इसे ठंडा होने के बाद लड्डू का आकार दें।

रोस्टेड तिल का सेवन
शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काले तिल को रोस्ट करके खाएं। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेट काफी अच्छा होता है। साथ ही यह ब्लड शुगर को घटा सकता है। इसे आप हल्का सा भुनकर रोजाना खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले करें।

पानी में भिगोकर
बढ़ते डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल करने के लिए काले तिल को पानी में भिगोकर खाएं। इसके लिए रातभर 1 चम्मच काले तिल को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसके पानी और तिल का सेवन करें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
काले तिल की मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
