खराब लाइफस्टाइल और खानपान से शरीर में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए समय समय पर डिटॉक्सीफिकेशन करना जरूरी है। ऐसा करने से किडनी, लिवर, डाइजेशन सिस्टम, फेफड़े और स्किन में मौजूद विषैले टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। जब शरीर के ये पार्ट्स स्वस्थ रहेंगे तो आप खुद ब खुद सेहतमंद रहेंगे। डिटॉक्स ड्रिंक पसीने और यूरिन के जरिए शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकाल देते है।
