केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को 100 मिनट का आम बजट पेश किया। इस बजट में कई अहम एलान किए गए। आम आदमी को ध्यान में रखते हुए अरुण जेटली ने कहा कि नौकरीपेशा लोगों पर सबसे अधिक दबाव है जो सबसे ईमानदारी से टैक्स देता है। यही कारण है कि इस बजट में टैक्स देने वालों को थोड़ी राहत मिली है।
