अभी तक भारतीय सेना में महिलाओं को युद्ध में भाग लेने की अनुमति नहीं है। इसलिए हमारे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने महिलाओं को सेना में आगे बढाने की एक पहल करने की कोशिश की है। उन्होंने सोमवार को सेना में पूर्ण महिला बटालियन बनाने और महिलाओं को युद्धक पोत पर तैनात करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि अगर सेना, नौसेना में महिलाओं को भी बराबर अवसर दिया जाता है तो अमेरिका और इस्राइल सहित भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की व्यवस्था है।
