नहाना यानि के स्नान करना हर इंसान के लिए जरुरी होता है| हिंदू धर्म ही नहीं दुनिया का कोई भी धर्म हो सब में ही नहाना जरुरी कर्म बताया गया हैं क्योंकि इस से इंसान ना केवल शारीरिक रूप से शुद्ध होता है बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करता है| साफ़ पानी से किया गया स्नान अनेक रोगों से तो हमारी रक्षा करता ही है साथ ही हमारी सुंदरता को भी बढाता है|
