Bollywood and Cricket: बॉलीवुड जगत के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल से बड़ी धूमधाम से शादी की है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और खिलाड़ी केएल राहुल ने 23 जनवरी को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए […]
Tag: Virushka
पति विराट कोहली को दमदार लगी पत्नी अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज, कहा, ‘क्या मास्टरपीस.
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। सीरीज के सभी कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।
अनुष्का और विराट की रिसेप्शन पार्टी में मोदी सहित पहुंचे ये सेलेब्स, देखिए तस्वीरें
विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद बुधवार को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जिसमें दोनों ही सब्यसाची की ड्रेस में नज़र आए। अनुष्का ने बनारस की पीली कोठी में तैयार की गई लाल बनारसी साड़ी पहन रखा था, जबकि विराट ने बंदगला कुर्ता के साथ जामवार शॉल ओढ़ रखा था। जिसके मुख्य आकर्षण रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री के अलावा सेलेब्रिटीज़ में क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी वाइफ प्रियंका के साथ और शिखर धवन अपनी पूरी फैमिली के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे। इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले ज्यादातर गेस्ट विराट कोहली के क्लोज़ फैमिली मेम्बर्स और फ्रेंड्स थे। इस रिसेप्शन में लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरदास मान का लाइव शो भी था, जसमें अनुष्का और विराट डांस करते नज़र आए। वैसे ये कहना गलत नहीं होगी कि विरुष्का, भारतीय मीडिया द्वारा इन दोनों को दिया गया नाम, को साथ में देखकर आप भी मान जाएंगे कि ये कपल एक दूसरे के लिए ही बना है।
देखिए अनुष्का और विराट के शादी के बाद की ये तस्वीरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर को टस्कनी, इटली में सिर्फ करीबी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच शादी की है। अब ये कपल दिल्ली में रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए और मुम्बई में बॉलीवुड और क्रिकेट सेलेब्स के लिए रिसेप्शन पार्टी करने की तैयारी में है। ये पार्टीज़ 21 दिसंबर और 26 दिसंबर […]
