दिवाली का त्यौहार निकल चुका है। लेकिन पटाखों पर रोक लगाने के बावजूद हम पटाखों का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद नहीं कर पाते हैं नतीजा प्रदूषण। पटाखों से होने वाले प्रदूषण का असर हम सभी को झेलना पड़ता है । लेकिन ऐसे कई घरेलू तरीके है जिन्हें अपनाकर आप प्रदूषण से होने वाले खतरे को कम कर सकते हैं।
Tag: pollution
दिवाली में ऐसे बचें एयर पाल्युशन से
दिवाली रोशनी, आनंद, उत्साह, उल्लास और खुशियों से भरा पर्व है। नए कपड़ों की खरीदारी करने और स्वादिष्ट भोजन की तैयारी करने से लेकर मिठाईयां खाने और विधि-विधान से पूजा करने तक पांच दिवसीय यह त्यौहार मंगलकामनाएं लेकर आता है। रोशनी के लिए बल्ब और लाइटिंग के साथ-साथ लोग भी पटाखे भी चलाते हैं। हालांकि, उन्हें यह एहसास नहीं होता कि वे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। हानिकारक पटाखों का व्यापक रुप से इस्तेमाल करने के बाद हर साल अधिकांश शहरों में कुछ दिनों तक धुंध जमी रहती है। इसलिए दिवाली के समय वायु प्रदूषण एक चिंता का विषय रहता है। इससे वातावरण को तो नुकसान होता ही है साथ ही आपकी सेहत भी प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कि इस साल दीपावली को स्वस्थ और सेहतमंद बनाने के लिए वायु प्रदूषण से अपनी सुरक्षा कैसे करें-
गर्भवती महिलाएं प्रदूषण फैलाने वाले कारकों से दूर रहें
शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने और बच्चे दोनों का ध्यान रखना चाहिए और घर में हवा साफ करने वाले यंत्रों को प्रयोग में लाना चाहिए।
