2 जुलाई के दिन सूर्य ग्रहण लगा था, जिसका भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा था, लेकिन इस बार आषाण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन यानी 16 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर इस बार भारत में भी पड़ने वाला है। चंद्रग्रहण का सुतक काल 16 जुलाई 2019 यानी मंगलवार को शाम 4:32 से प्ररांम्भ होगा। जोकि 16 जुलाई और 17 जुलाई के मध्य रात्रि में दिखाई देगा यानी मंगलवार रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगा।
