अगर आपकी साड़ी पर हैवी वर्क है और आप उसे सहेज कर रखना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको एक खास उपाय करना होगा। आपकी साड़ी पर जहां भी वर्क हो रखा है, उस वर्क के पीछे आपको नेट लगवानी चाहिए, ताकि कढ़ाई का कोई धागा निकल न जाएं। अक्सर साड़ियों पर होने वाले हैवी वर्क से ज्वैलरी अटकती है और उससे साड़ी का वर्क खराब हो जाता है।
