Paan ke Patte ke Totke: नवरात्रि में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से अच्छे-अच्छों की किस्मत पलट जाती है। शारदीय नवरात्रि के इस खास मौके पर अगर वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय आजमा लिए जाएं, तो इससे धन की कमी से लेकर घर के कलेश तक की हर समस्या दूर हो जाती है। ऐसे ही इस नवरात्रि में आप केवल पान के एक पत्ते के कुछ अचूक उपाय आजमाकर अपनी सोई किस्मत को भी जगा सकते हैं। इस आसान उपायों को आजमाकर आप माता लक्ष्मी और माता दुर्गा को प्रसन्न करके अपनी हर मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।
