क्या आपने सोचा है कि असली युद्ध के बंदी कौन है? वो जवान जो देश के लिए युद्ध लड़ते हुए दुश्मनों की कैद में उत्पीड़न झेलते हैं या उन जवानों के परिवार वाले जिनका जीवन इंतजार के आगे बढ़ता ही नहीं है। स्टार प्लस पर कुछ ऐसी ही कहानी लेकर आ रहे हैं निर्देशक निखिल आडवानी।
