भारतीय शादियों का मतलब सिर्फ बैंड, बाजा और बारात तक ही सीमित नहीं है। यहां शादी का अर्थ है दो लोगों का पूरे रस्मों रिवाजों के साथ एक दूसरे के प्रति समर्पित हो जाना। हमारी शादियों में होने वाले रस्मों के पीछे छुपे कारण महज धार्मिक नहीं, बल्कि पूरी तरह वैज्ञानिक हैं।
